देहरादून

सीएम धामी ने कुम्भ के लिए केंद्र से मांगी मदद

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर जनवरी 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुम्भ की तैयारियों के लिए विकास योजनाओं पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार नगर के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और प्रणाली के स्वचालन के लिए प्रथम चरण में 325 करोड़ रुपये और द्वितीय चरण में लगभग 425 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

इसके अलावा, उन्होंने हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने और शहरी अवसंरचना के विकास के लिए भी केंद्र से सहयोग मांगा। बैठक में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को मेरठ के मोदीपुरम से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उत्तराखंड का पारंपरिक उत्पाद ‘बद्री गाय का घी’ भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button