उत्तराखंडदेश

उत्तराखंड की परियोजनाओं में केंद्र देगा सहयोग

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम धामी को मिला भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के मार्गदर्शन से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और टिहरी पम्प्ड स्टोरेज प्लांट के लोकार्पण और पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार व बनबसा लैंड पोर्ट के शिलान्यास का प्रस्ताव रखा।

सीएम धामी ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए ₹500 करोड़ की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास के लिए ₹100 करोड़, नैनी-सैनी हवाई पट्टी, चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित हेली सेवाओं और अन्य आधारभूत परियोजनाओं के लिए सहयोग पर आभार जताया।

उन्होंने राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन, साहसिक पर्यटन और “हाउस ऑफ हिमालयाज” जैसे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही आरआरटीएस को मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तार, रक्षा उपकरण निर्माण हब, टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा और रेल कनेक्टिविटी विस्तार के लिए अनुरोध किया।

इस अवसर पर धामी ने पीएम मोदी को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी और विभिन्न जिलों की राजमा व शहद भी भेंट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!