उत्तराखंड

Nainital: सीएम ने कहीं खेला क्रिकेट, कहीं ली चाय की चुस्कियां

पर्यटकों और लोगों से की सरकार के काम पर चर्चा, बेहतरी के लिए मांगे सुझाव

Uttarakhand CM Dhami In Nainital : नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को ठंडी सड़क और आसपास मॉर्निंग वॉक पर निकले। डीएसए मैदान पर उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट के शॉट खेला। इसबीच खेल मैदान के हालात को उन्होंने ठीक करने को आश्वस्त किया।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनी झील किनारे चाय की चुस्कियां के साथ स्थानीय लोगों से नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। सरकार के कार्यों को बताते हुए और बेहतर काम के लिए सुझाव मांगा। इसबीच वह पर्यावरण मित्रों से भी मिले, उनका हालचाल जाना और मनोबल भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।


पर्यटकों और उनके बच्चों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत की और स्वयं पर्यटकों को चाय पिलाई। मौके पर मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भावना शाह, दया किशन पोखरिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button