उत्तराखंडहादसा

चमोली हादसा: मृतकों की संख्या 15 तक पहुंची, List

राज्यपाल और सीएम ने जताया गहरा दुख, सहायता राशि का ऐलान

● एयर एंबुलेंस से दो गंभीर घायल Aiims लाए गए

Tragic Accident in Chamoli Garhwal : उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी किनारे नमामि गंगे सीवर प्रोजेक्ट साइट पर करंट से मरने वालों की संख्या 16 पहुंची। मृतकों में एक पुलिस उप निरीक्षक और 3 होमगार्ड शामिल हैं। 2 घायलों को एंबुलेंस एम्स भेजा गया है।

घटनास्थल पर 22 लोग
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और चमोली जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे के वक्त मौके पर कुल 22 लोग मौजूद थे। इनमें से 15 लोगों की मौत हो चुकी है
। 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश लाया गया है। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर बिजली की लाइनों को डिस्कनेक्ट कर दिया गया है।

सीएम ने किया सहायता राशि का ऐलान
चमोली करंट हादसे के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये, घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

अमित शाह ने ली सीएम से घटना की जानकारी
घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी में बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एयर एंबुलेंस एम्स ऋषिकेश लाया गया है। बताया कि पीएमओ को भी इस बारे पूरी जानकारी दे दी गई है।

राज्यपाल ने जताया दुख
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने चमोली हादसे के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


मृतकों की सूची
– उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
– होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55
– होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
– होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
– सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
– सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33
– देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
– योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
– सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
– मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
– सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
– प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी
– दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33
– महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
– विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button