सियासत

Breaking: हरक सिंह की बहू ‘अनुकृति’ ने किया ‘बलूनी’ को सपोर्ट

Garhwal Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में अब गुरुवार का दिन ही शेष है। आज प्रचार का रथ थमने से पहले सभी राजनीतिक दलों ने जमीन पर अपनी ताकत झोंकी। इसीबीच पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) की बहू अनुकृति गुसाईं Anukriti Gusain) ने सोशल मीडिया के जरिए गढ़वाल लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी (Anil Baluni) को समर्थन देने की अपील की है।

मॉडलिंग की दुनिया से चर्चित अनुकृति गुसाईं वर्ष 2022 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी है। इससे पहले से वह अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। लैंसडाउन में हार के बाद भी सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता जारी है।

कुछ ही दिन पहले अनुकृति ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को त्यागने का ऐलान किया। तब से माना जा रहा था कि वह भाजपा के पाले में जा सकती हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी ज्वाइन नहीं की। बल्कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन दिया है। जिससे उनका भाजपा के प्रति झुकाव साफ है।

अनुकृति ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो संदेश में अनिल बलूनी के पक्ष में वोट अपील की है। कहा, लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। कहा, 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। वहीं अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए यूसीसी को उनकी बड़ी उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button