Uttarakhand Nikay Chunav : देहरादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम की शेष 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने ऋषिकेश नगर निगम सीट पर शंभू पासवान को मैदान में उतारा है। देहरादून नगर निगम में पार्टी ने सौरभ थपलियाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जबकि रुड़की में अनीता देवी अग्रवाल हल्द्वानी में गजराज सिंह बिष्ट और काशीपुर नगर निगम सीट पर दीपक पाली के नाम का ऐलान किया है।