यात्रा-पर्यटन

बीकेटीसी कर्मचारी सेवा नियमावली मंजूरी का स्वागत

BKTC : देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की कर्मचारी भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी मिलने पर समिति अध्यक्ष और कर्मचारियों ने राज्य सरकार का आभार जताया है।

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने एक जारी बयान में कर्मचारी सेवा नियमावली को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल का आभार जताया है। कहा कि सेवा नियमावली बनने से मंदिर समिति अधिकारियों- कर्मचारियों की पदोन्नति व नियुक्ति में पारदर्शिता आएगी। जिससे वरिष्ठता आदि निर्धारित होने में सुविधा रहेगी। सेवा नियमावली से कर्मचारियों को दूरगामी लाभ मिलेंगे।

मंदिर समिति के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी कर्मचारी सेवा नियमावली को स्वीकृति दिए जाने का स्वागत किया है। मंदिर समिति में 75 वर्ष बाद कर्मचारी सेवा नियमावली अस्तित्व में आयी है। जिससे मंदिर समिति पर नियुक्तियों आदि में बैक डोर का ठप्पा भी समाप्त हो जाएगा।

बीकेटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवा नियमावली बनाने के लिए समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के भगीरथ प्रयासों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button