ऋषिकेशचुनाव

स्वर्गाश्रम जौंक में चमकी कांग्रेस की ‘बिंदिया’

• नगर पंचायत में कांग्रेस ने रखी अध्यक्ष पद की सीट बरकरार

• सभासद के पदों में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली

Uttarakhand Nikay Chunav Result : ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष पद पर आमने-सामने के मुकाबले में कांग्रेस अपनी सीट को बरकरार रखने में कामयाब रही। महिला आरक्षित इस सीट पर कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल ने भाजपा की हिमानी राणा को 840 वोट से परास्त किया। जीत की अंतिम घोषणा से पहले ही क्षेत्र में अबीर और गुलाल उड़ने लगा।

नगर निकाय चुनाव 2024-25 में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में अध्यक्ष पद पर मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित हो गया है। इस सीट पर भाजपा की हिमानी राणा को 2412 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल ने 3252 वोट हासिल कर हिमानी को 840 वोटों से शिकस्त दी। वहीं यहां 40 वोट नोटा को पड़े, जबकि 167 वोट रद्द हुए।

बता दें वर्ष 2018 में यह सीट कांग्रेस के माधव अग्रवाल ने जीती थी। बिंदिया अग्रवाल उन्हीं के परिवार से है। महिला सीट होने पर कांग्रेस ने माधव अग्रवाल की भाभी बिंदिया अग्रवाल को मैदान में उतारा। उसका यह दांव कामयाब रहा। जीत का ऐलान होने से पहले ही क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल से रंग डाला।

उधर, वार्ड सदस्य के चार पदों पर भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट जीती। भाजपा से रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी और जितेंद्र धाकड़ ने जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस से मुरलीधर शर्मा विजयी रहे।


भाजपा – हिमानी राणा – 2412
कांग्रेस – बिंदिया अग्रवाल – 3252
नोटा – 40
रद्द वोट – 167
जीत का मार्जिन – 840

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button