उत्तराखंडयात्रा-पर्यटन

महर्षि महेश योगी की कुटिया में ‘बीटल्स महोत्सव’ का आगाज कल

जिलाधिकारी पौड़ी ने मीडिया से साझा की तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रुपरेखा

The Beatles, The Ganga Festival 2023 : ऋषिकेश। उत्तराखंड में पहली बार कल से तीन दिवसीय ‘द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023’ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के लिए स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ आश्रम और चौरासी कुटिया को सजाया-संवारा गया है। महोत्सव का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

गुरुवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसॉर्ट में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बीटल्स महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। बताया कि 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के कार्यक्रम वानप्रस्थ आश्रम और महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित आध्यात्मिक नगरी चौरासी कुटिया में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 अक्टूबर (कल) महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 28 अक्टूबर को राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह विशेष मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहेंगे। जबकि महोत्सव का समापन कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि फेस्टिवल में संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों, हरतशिल्प, पारंपरिक पेंटिंग के स्टॉल के अलावा योग, मेडिटेशन, पर्यटन समेत नमामि गंगे पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कहा कि महोत्सव में लोकसंस्कृति पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल्स पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी।

उन्होंने बताया कि विदेशी मेहमानों के लिए भी खास प्रोग्राम तैयार किए गए हैं। जिसमें बीटल्स से संबंधित योग, ध्यान और संगीत शामिल हैं। बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य बीटल्स से जुड़े लोगों को कार्यक्रम के प्रति आकर्षित करना है। जिसमें भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में डिप्टी कलेक्टर पौड़ी की स्मिता परमार, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button