बागेश्वर। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही प्राकृतिक आपदा का कहर भी दिखने लगा है। जनपद बागेश्वर के कपकोट में वज्रपात के चलते एक साथ 400 बकरियां की मौत हो गई। जिले में बीती देरशाम से ही गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया था।
जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखु टॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। सूचना मिलते ही पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी के लिए रवाना हो गई थी। जिसने घटनास्थल पर मुआयना किया।
बताया कि मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस हादसे से चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।
विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने राजस्व और पशुपालन विभाग को नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने को कहा है।