धर्म कर्म

ज्योतिषः शनि 30 वर्ष बाद हुए मार्गी, 6 राशियां का भाग्योदय योग

Sani Garh Swarashi Men Margi : सौरमंडल में शनि ग्रह को काफी अहम माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार शनि की दशा, दिशा, मार्गी और वक्री होना सभी 12 राशियों पर अपना असर डालता है। आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि शनि ग्रह 30 वर्ष बाद स्व राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। शनि का स्वराशि में मार्गी होना शुभ माना गया है। लेकिन इसके बाद भी इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। घिल्डियाल बताते हैं कि शनि ग्रह जून 2024 तक कुंभ राशि में मार्गी अर्थात सीधी चाल चलेंगे। उनके मुताबिक शनि का मार्गी होना कई राशियों के भाग्य के द्वार खोल सकता है, तो कुछ राशियों के लिए यह नकारात्मक भी सिद्ध हो सकता है।

राशियों पर शनि के मार्गी होने का प्रभाव

मेष राशिः इस राशि जातक बुद्धिमानी से अच्छे निर्णय लेने में सफल होंगे। सभी फैसले उनके हित में रहेंगे। यदि कुंडली में मंगल और चंद्रमा की स्थिति ठीक हो तो करियर में भी शनि खूब साथ देंगे। पदोन्नति में सफलता मिलेगी। इस दौरान सहकर्मियों का भी साथ रहेगा। धन लाभ के साथ आर्थिक स्थिति बहुत शानदार रहेगी। व्यापार से जुड़े इस राशि के जातकों के लिए भी यह समय उत्त्तम रहेगा।

वृषभ राशिः जन्म कुंडली में बुध और शुक्र की स्थिति ठीक हो तो इस राशि के जातकों को शनि की मार्गी चाल भाग्यशाली रहेगी। करियर में अच्छी संतुष्टि प्राप्त होगी। व्यापार में खास डील मिल सकती है। यह पैसा कमाने और उसे संचित करने में सफल होंगे। अच्छे स्वास्थ्य के साथ परिवार और रिश्तों में अनुकूलता आएगी।

मिथुन राशिः इस राशि के व्यक्ति के लिए शनि की मार्गी चाल थोड़ा प्रतिकूल रह सकती है। करियर में सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कुंडली में बुध व बृहस्पति की स्थिति को ठीक होने पर कामयाबी मिलेगी। व्यापारियों को भी साझेदारों से सहयोग नहीं मिलने पर नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए तालमेल बनाकर रखिए। आर्थिक स्थिति और सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

कर्क राशिः इस दौरान इस राशि के अष्टम भाव में शनि रहेंगे। जिससे इस समय में सफलता व लाभ मुश्किल है। करीबियों से रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों से कम सफलता के योग हैं। साथ ही खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

सिंह राशिः इस राशि के सातवें घर में शनि बैठे रहेंगे। करियर में उतार चढ़ाव, निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मुनाफा कम ही रह सकता है। व्यापारियों की साझेदारों से बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं रहने वाली। पारिवारिक जीवन में धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। पैरों में दर्द आदि की समस्या हो सकती है।

कन्या राशिः जन्मकुंडली में बुध और चंद्रमा की स्थिति ठीक हो तो इस राशि के व्यक्ति के लिए शनि की मार्गी चाल काफी उन्नति वाली है। करियर में इच्छाएं पूरी होंगी। नई नौकरी भी मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च लाभ प्राप्त होगा। भाग्य का पूरा साथ और धन लाभ की प्रबल संभावनाएं रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवन में खुशियां आएंगी। विदेशी स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है।

तुला राशिः इस राशि के व्यक्ति की जन्मकुंडली में मंगल और शनि की स्थिति ठीक हो बड़े से बड़ा काम आसानी से हो जाएगा। करियर में लाभ के प्रयास सफल होंगे। स्त्री वर्ग विशेष रूप से बहन के सहयोग से पदोन्नति के संकेत हैं। विदेश में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाभ वाले साबित होंगे। नए व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा

वृश्चिक राशिः इस राशि के जातकों को इस समय पूरा आराम नहीं मिलेगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मध्यम लाभ होगा। कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। नई योजनाओं में निवेश नही करें। पारिवारिक जीवन में उथल पुथल रह सकती है।

धनु राशिः इस राशि के जातकों को शनि की मार्गी चाल के समय परिवार आर्थिक पक्ष व अपने विकास में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कुछ व्यक्तियों को विदेश में करियर के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अनुकूल बनाने में कामयाब होंगे। इस समय एक अलग ही साहस देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य भी काफी उत्तम रहेगा।

मकर राशिः कुंडली में शनि व शुक्र की स्थिति ठीक-ठाक हो तो इस राशि के व्यक्ति के लिए शनि की मार्गी चाल धन लाभ कराने वाली रहेगी। जीवन में अधिक धन कमाने के लिए भाग्य का बेहतर साथ मिलेगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम के लिए सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा।

कुंभ राशिः इस राशि मे शनि 30 साल बाद मार्गी हो रहे हैं। इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। जीवन में खर्च बढ़ने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मीन राशिः इस राशि के जातक को शनि की मार्गी चाल मिले जुले परिणाम देगी। लाभ मिलेगा पर खर्च भी ज्यादा रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिक दबाव और अधिकारियों का असहयोग रहेगा। आर्थिक हानि होने की संभावना है। नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति ठीक हो तो व्यापारी वर्ग के जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ समस्याएं रह सकती हैं। आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

(ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल कुंडली, हस्तरेखा और वास्तु शास्त्र के मर्मज्ञ के साथ-साथ यंत्र साधना के अच्छे जानकार हैं। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। निवास’ 56/1 धर्मपुर, देहरादून, उत्तराखंड। मोबाइल -9411153845)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button