
ऋषिकेश। रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्ण पदक के साथ भारत ज्योति अवार्ड से नवादा गया है।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बीते रविवार को बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित इंडो थाई मैत्री एशिया शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों के दृष्टिगत परिषद के सदस्य द्वारा पुणे भारत ज्योति अवार्ड दिए जाने का निर्णय लिया।
अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर डॉ. बिष्ट ने बताया कि परिषद की ओर से उत्तराखंड में किए गए सर्वे के आधार पर उनके नाम का चयन किया गया। यह सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की उपलब्धि है।
शिखर सम्मेलन में सीईओ पोर्नथेप श्रीनारुला, थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री कोर्न दब्बारांसी, डॉ. रविकांत आदि मौजूद थे।
स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया कि रेड फोर्ट के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट के उत्तराखंड लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।