![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2023/06/21-jun-23-rudraprayag-khankara.jpg)
Car Accident : रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा के पास दिल्ली के यात्रियों का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि 18.जून को दिल्ली से वाहन संख्या DL 14 C 5070 होंडा में जतिन डागर (23) पुत्र तेज सिंह ग्राम गंगोलपुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल (26) पुत्र रमेश दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए चले थे। फोन रिसीव न होने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दोनें की तलाश की। दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खाकरा के पास मिली।
इसके बाद सूचना पर पुलिस ने खांकरा के पास नदी किनारे सर्च किया। दोनों युवकों के शव खाकरा धार से 100 मीटर आगे श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे मिले। परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया।