ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। आम आदमी पार्टी ने पहाड़ी दिवाल इगास पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन मेहमानों को पहाड़ी पकवानों को परोसे जाएंगे। साथ ही इस अवसर पर ढोल दमाऊ के साथ मंडाण का भी खास आयोजन किया जाएगा।
पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ों में दीपावली के 11वें दिन इगास पर्व मनाया जाता है। मगर, प्रदेश में लगातार पलायन के कारण हमारे पारंपरिक पर्व विलुप्ति के कगार पर हैं। मैदानी क्षेत्रों में प्रवासी भी इसे भूलते जा रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस पर्व को मनाने का निर्णय लिया है।
बताया कि नेपालीफार्म स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक में इस कार्यक्रम की रूपरेखा बना दी गई है। 14 नवंबर को पार्टी कार्यालय में इगास पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान ढोल दमाऊ की थाप के बीच पहाड़ी पकवान स्वाले, दाल के पकोड़े आदि परोसे जाएंगे। नेगी ने इगास के कार्यक्रम के जरिए लोगों से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की है।
बैठक में जिला संगठन मंत्री दिनेश असवाल, मंडल अध्यक्ष गोविंद रावत, अनूप रावत, विक्रांत भारद्वाज, पंकज गुसाईं, नरेंद सिंह, हिमांशु नेगी, अजय रावत, मनमोहन नेगी, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, सुनील सेमवाल, अश्वनी सिंह आदि मौजूद थे।