उत्तराखंड

Breaking News: आधे घंटे तक रोपवे में फंसे रहे MLA किशोर उपाध्याय और श्रद्धालु

सुरकंडा देवी के दर्शन कर लौटते समय की घटना, सभी सुरक्षित, फिलहाल रोपवे के संचालन पर रोक

Surkanda Devi Ropeway: टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय (MLA Kishor Upadhyay) और कार्यकर्ताओं से सुरकंडा माता के दर्शनों को गए श्रद्धालुओं की जान उस वक्त सांसद में फंस गई, जब लौटते समय अचानक ही रोपवे (Ropeway) की ट्रालियां हवा में थम गई। करीब आधे घंटे बाद तकनीकी दिक्कत दूर होने पर सभी को रोपवे के प्लेटफार्म पर सुरक्षित उतारा गया। प्रशासन ने फिलहाल रोपवे के संचालन को रोक दिया है।

जानकारी के मुताबिक किशोर उपाध्याय कुछ कार्यकर्ताओं के आज मां सुरकंडा के दर्शनों को गए थे। वापसी के दौरान करीब पौने 5 बजे ट्राली टावर नंबर 4 के पास आकर अचानक ही रुक गई। जिसके चलते सभी भयभीत हो गए। लगभग आधे घंटे बाद टेक्नीकल फॉल्ट ठीक किए जाने के बाद सभी 16 ट्रालियां रोपवे के प्लेटफार्म पर सुरक्षित पहुंचाई गई।

विधायक किशोर उपाध्याय ने इस घटना को गंभीर बताया। कहा कि हम किसी की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते। इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। रोपवे संचालक कंपनी को इसे जल्द ठीक करना चाहिए। बताया गया कि उन्होंने प्रशासन को भी रोपवे संचालन की लगातार निगरानी करने को भी कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टावर नंबर 4 के पास चक्का स्लिप होने के कारण यह घटना हुई है। टेक्नीकल टीम ने फॉल्ट को ठीक कर रोपवे का संचालन शुरू कराया। बताया गया कि एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने ब्रिडकुल को रोपवे की तकनीकी जांच को पत्र लिखा है, साथ ही जांच होने तक संचालन पर रोक लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button