विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र में ढाकी पुल से कार नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत और एक के घायल होने की खबर है। सूचना के बाद पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सहसपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक विकासनगर से देहरादून जा रही एक कार यूके14-7235 अनियंत्रित होकर ढाकी पुल से नीचे गिर गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया। जिसमें अभिषेक कोटी (30) पुत्र राजेश कोटी निवासी चूक्खु मोहल्ला, देहरादून और ध्रुव वर्मा (25) निवासी धामावाला, देहरादून सवार थे। जिन्हें तत्काल स्थानीय निवासियों की मदद से सहसपुर चिकित्सालय भेजा गया।
बताया गया कि चिकित्सकों ने ध्रुव वर्मा को मृत घोषित किया। जबकि अभिषेक कोटी को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसबीच पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित किया।
सहसपुर थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के अलावा स्थानीय लोगों से जानकारी ली जा रही है।