उत्तराखंडऋषिकेशसियासत

मजबूत लोकतंत्र के लिए बनवाएं अपना वोटर कार्डः राजपाल

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने विधानसभा क्षेत्र में शुरू किया जनजागरण अभियान

ऋषिकेश (शिखर हिमालय न्यूज)। विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव चुनाव में भागीदारी के उद्देश्य से कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण अभियान शुरू किया। यह अभियान 11 दिनों तक शहर और ग्रामीण इलाकों में चलाया जाएगा।

अभियान के पहले दिन गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजपाल खरोला ने नगर निगम वार्ड अंतर्गत वार्ड एक से चार के न्यू चंद्रेश्वरनगर, त्रिवेणी कॉलोनी, दुर्गा मंदिर और भैरव मंदिर क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान मतदाता पहचान पत्र बनाने, उसका महत्व और लोकतंत्र के भागीदारी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

खरोला ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से अगले 11 दिनों तक ग्रामीण और नगर क्षेत्र में अभियान को संचालित किया जाएगा। बताया कि अभियान का उद्देश्य नौजवान को चुनावों में मतदान में प्रेरित करना, उन्हें वोटर आईडी बनाने की जानकारियां देना और लोकतंत्र के प्रति एक नागरिक के तौर पर जिम्मेदारी निभाने की अपील करना है।

खरोला ने बताया कि निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किशोर वोटर आईडी के लिए अप्लाई कर सकता है। जिसके लिए वोटर एप, निर्वाचन आयोग की बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट वोटरपार्टल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन, मतदाता सहायता केंद्र, बीएलओ के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं से चुनाव में प्रत्याशी का चेहरा नहीं बल्कि सोच और नियत देखकर निर्डरता से वोट करने की अपील भी की। कहा कि सही जनप्रतिनिधि के चयन पर ही क्षेत्र का निर्भर होता है।

अभियान में नगर निगम पार्षद पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, मधु मिश्रा, परमेश्वर राजभर, दीनदयाल राजभर, सुदर्शन यादव, राजेश राजभर, मनीष शर्मा, सरोज देवराडी, सोनू पांडेय, दीपक धमांदा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button