उत्तराखंडसियासत

आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

स्पीकर के कैंप ऑफिस घेरने जा रहे थे बैराज, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर उनके और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस के समझाने के बाद आप कार्यकर्ता वापस लौटे। इसबीच उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रविवार को आप कार्यकर्ता विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक एवं स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के बैराज स्थित कैंप कार्यालय के घेराव के मकसद से कोयलघाटी तिराहे पर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। आगे भी बैरिकेडिंग की गई थी। इसबीच आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने यहीं पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस के शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें मना लिया गया। जिसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

प्रदर्शन मे आप के विधानसभा संगठन मंत्री दिनेश असवाल, सुनील दत्त सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह, अजय रावत, हिमांशु नेगी, नीरज कश्यप, पंकज गुसाईं, अश्वनी सिंह, चंद्रमोहन भट्ट, देवराज सिंह नेगी, कुलदीप राणा, गोविंद रावत, नरेंद्र सिंह, प्रभात झा, कमलेश्वर जखमोला, जयेन्द्र प्रसाद, अंकित डबराल, गौरव दुबे, अश्वनी,दीपक कश्यप, मनमोहन नेगी, सत्येंद्र नेगी, अजय मिश्रा, कर्मबीर, ओम चौधरी, अजय ठाकुर, दिनेश क्षेत्री, रमेश यादव, मदन ठाकुर, राजीव कुमार, पुरुषोत्तम शाहू, शुभम कुकरेती, सौरव पुंडीर, शुभम देव, राहुल भंडारी, अमूल भाटी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button