अपराधउत्तराखंडविविध

भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, दो घायल

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों की मदद के साथ ही दुघर्टना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह जनपद देहरादून के चकराता में बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इसबीच सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। हादसे का मंजर देख वहां मौजूद लोगों सन्न रह गए। शव पहाड़ी पर बिखरे पड़े थे और घायल कराह रहे थे।

सीएम ने जताया शोक, जांच के आदेश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवहन विभाग को ओवर लोडिंग रोकने सख्त निर्देश दिए।

मृतकों की सूची

  1. मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
  2.  रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासीः उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
  3.  तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासीः उपरोक्त उम्रः 11 वर्ष
  4.  ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासीः उपरोक्त उम्रः 18 वर्ष
  5.  काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्रः 15 वर्ष
  6.  जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्रः 40 वर्ष
  7.  साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासीः उपरोक्त उम्रः 60 वर्ष
  8.  अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासीः उपरोक्त उम्रः 13 वर्ष
  9.  दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासीः उपरोक्त उम्रः 60 वर्ष
  10.  रतन सिंह पुत्र रति राम निवासीः उपरोक्त उम्रः 50 वर्ष
  11.  नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासीः उपरोक्त उम्रः 35 वर्ष
  12.  जीतू राम पुत्र फेतिया निवासीः ग्रा0 मलेथा चकराता उम्रः 34 वर्ष
  13.  हरि राम पुत्र देवी राम निवासीः ग्रा0 खडका सिरमौर उम्रः 52 वर्ष

 

घायल

  1.  ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 बायला चकराता उम्रः 06 वर्ष
  2.  गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा0 पिथुवा चकराता उम्रः 29 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button