ऋषिकेश

Rishikesh: निरंकारी मिशन के सेवादारों ने चलाया स्वच्छता अभियान

• त्रिवेणीघाट से एकत्र किए कूड़े के 40 बोरे, नगर निगम को सौंपे

Rishikesh News : ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन की ओर से दिल्ली में यमुना नदी की सफाई अभियान के साथ आरंभ ’प्रोजेक्ट अमृत’ के क्रम में योगनगरी ऋषिकेश में भी त्रिवेणीघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट और आसपास के इलाके से 40 बोरे कूड़े के एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया।

रविवार को जहां दिल्ली के आईटीओ स्थित छठ घाट पर यमुना नदी की सफाई कर स्वच्छ जल. स्वच्छ गण परियोजना के तीसरे चरण शुभारंभ हुआ। इस अवधि में ब्रांच ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणीघाट पर सुबह सात बजे से सफाई अभियान शुरू किया गया। मिशन के सेवादार और महात्माओं ने जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के सानिध्य में प्रार्थना कर गंगातटों पर फैली गंदगी को साफ किया।

अभियान में सेवादारों ने कपड़े, पूजा सामग्री, प्लास्टिक, खंडित मूर्तियां आदि को एकत्र कर कूड़.े के 40 बोरे निस्तारण के लिए नगर निगम के सुपुर्द किए। वहीं, घाट पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक मंचित कर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

संत निरंकारी मंडल के सचिय जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह अभियान देश के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 900 शहरों में 1600 जगहों पर आयोजित किया गया है। जिसके माध्यम से जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button