ऋषिकेशधर्म कर्म

Rishikesh: सोमेश्वर महादेव में कल से महाशिवरात्रि महोत्सव

Maha Shivratri Mahotsav : ऋषिकेश। प्राचीन सिद्धपीठ सोमेश्वर महादेव मंदिर में कल से सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 26 फरवरी को मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। इस अवसर पर जगत कल्याण के लिए एकादश कुंडीय महारूद्र यज्ञ में आहूतियां डाली जाएंगी।

सिद्धपीठ के महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने यह जानकारी दी है। बताया कि आचार्य विशाल मणि और आचार्य सुदेश भट्ट के सानिध्य में महारूद्र यज्ञ से पूर्व कल 21 फरवरी को कलश यात्रा के बाद प्रतिदिन मंडप पूजन, रूद्राभिषेक और यज्ञ हवन आयोजित किया जाएगा। 25 फरवरी को पूर्णाहूति संपादित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे से मंदिर में जलाभिषेक आरंभ होगा। इसी दिन शाम को दीप महोत्सव और रात्रि में 1008 कमल पुष्पों से शिवार्चन किया जाएगा। बताया कि इसी दिन मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला भी लगेगा।

महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि 27 फरवरी के दिन शाम चार बजे नगर में भव्य शिव बारात निकलेगी। जिसके बाद रात्रि में भंडारे के साथ ही महोत्सव का समापन होगा। महाराज ने सभी शिवभक्तों को महाशिवरत्रि महोत्सव में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button