Rishikesh: शंभू पासवान ने ली नगर निगम मेयर पद की शपथ
• बोले- सभी मिलकर करेंगे शहर का विकास, 40 पार्षदों को दिलाई शपथ
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2025/02/Rishikesh-mayor-Shambhu-Paswan-oath-Municipal-Corporation-01.jpg)
ऋषिकेश। नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान के साथ ही नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर पासवान ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
शुक्रवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्वाचित मेयर शंभू पासवान को शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर पासवान ने नगर निगम क्षेत्र में सभी निर्वाचित 40 पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मेयर पासवान ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र का विकास होगा। कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान के मतभेदों को भूलकर सभी लोग एकजुटता से विकास के लिए काम करना शुरू करेंगे।
समारोह में मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्वाचित मेयर और पार्षदों को शुभकामनाएं दी। कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा। कहा कि भाजपा के पार्षद मेयर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।
मौके पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, कुसुम कंडवाल, प्रतीक कालिया, गोपाल सती, एसडीएम स्मृता परमार, नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, गायक मंगलेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।
इन पार्षदों ने ली शपथ
किरण यादव भाजपा, रूपा देवी भाजपा, प्रियंका यादव भाजपा, पूजा नौटियाल भाजपा, देवेंद्र प्रजापति कांग्रेस, चेतन चौहान निर्दलीय, अजय दास भाजपा, माधवी गुप्ता निर्दलीय, रीना शर्मा भाजपा, आशु डांग भाजपा, भगवान सिंह पंवार कांग्रेस, सरोजिनी थपलियाल कांग्रेस, मेघना जाटव निर्दलीय, सिमरन उप्पल निर्दलीय, सोनू प्रभाकर भाजपा, धर्मेंश मनचंदा निर्दलीय, रामकुमार संगर निर्दलीय, राकेश कुमार भाजपा, पायल विष्ट भाजपा, संध्या गोयल भाजपा, सुनीता भारद्वाज निर्दलीय, रेहा ध्यानी भाजपा, वीरपाल सिंह कांग्रेस, तनु तेवतिया भाजपा, ज्योति पासवान भाजपा, सुरेंद्र नेगी निर्दलीय, अभिनव मलिक कांग्रेस, लव कंबोज निर्दलीय, सतबीर भंडारी निर्दलीय, हर्षवर्धन रावत निर्दलीय, मुस्कान चौधरी निर्दलीय, अनिल रावत निर्दलीय, दिनेश रावत निर्दलीय, राजेश कोठियाल भाजपा, सत्या कपरुवान निर्दलीय, वीरेंद्र रमोला भाजपा, विनोद नाथ निर्दलीय, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट भाजपा, संजय प्रेम सिंह बिष्ट निर्दलीय और पुष्कर बंगवाल भाजपा।