Local Body Election : ऋषिकेश। नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। उन्होंने जनसपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों से ऋषिकेश के विकास के लिए समर्थन मांगा।
सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने समर्थकों के साथ प्रगति विहार, सुमन विहार और बापूग्राम में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जनसमर्थन मांगा। कहा कि नगर विकास में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की कोई रूचि नहीं है। इसे शहर में व्याप्त अव्यवस्था को देखकर समझा जा सकता है।
उन्होंने राज्य के ज्वलंत मुददों को भी लोगों के सम्मुख रखा। कहा कि उन्हें मेयर बनने का मौका मिलता है तो वो ऋषिकेश के धार्मिक स्वरूप को दिव्य और भव्य बनाएंगे। उन्होंने पथ प्रकाश, सड़क, सफाई और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से अपनी योजनाएं लोगों के साथ साझा की।
प्रचार अभियान में चुनाव संयोजक सुधीर राय, नरेंद्र सिंह नेगी, राहुल रावत, शैलेंद्र मिश्रा, प्रशांत भटट, कुसुम जोशी, संजय सकलानी, सतीश रावत, सुदेश भटट, संजय भटट, किशोर गौड़, मदन कोठारी, रविंद्र भारद्वाज, संजय बुड़ाकोटी आदि शामिल रहे।