उत्तराखंडचुनाव

Uttarakhand: भाजपा की नगर निगम कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट

Uttarakhand Nikay Chunav : देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकृति प्रत्याशियों के बाद अब नगर निगम के कैडिडेट्स की पहली सूची भी जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने छह नगर निगमों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा जारी सूची में हरिद्वार से किरन जैसल, श्रीनगर गढ़वाल से आशा उपाध्याय, कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पिथौरागढ़ से कल्पना देवलाल, अल्मोड़ा से अजय वर्मा और रुद्रपुर से विकास शर्मा को मैदान में उतारा है।

जबकि देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी रुड़की और काशीपुर की सीटों पर नामों का ऐलान होना अभी शेष है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन होने के चलते माना जा रहा है भाजपा इन सीटों पर देररात तक नामों की घोषणा कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button