Uttarakhand Nagar Nikay Chunav : देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नगर पालिका के पांच और नगर पंचायत के दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।
एक दिन पहले पार्टी नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए 39-39 नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, भाजपा ने अभी तक नगर निगम सीटों के लिए किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। जिसके चलते नगर निगम क्षेत्रों में दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। माना जा रहा है कि आज रात या फिर कल तक नगर निगम कैंडिडेट के नाम घोषित हो सकते हैं।
यह है भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट