ऋषिकेश
Rishikesh: स्वच्छता अभियान के दौरान करीब 7 कुंतल कचरा एकत्र

ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के तहत नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान विभिन्न जन संगठनों की मदद से शहरभर में कूड़ा एकत्र किया गया।
निगम द्वारा आयोजित अभियान में नगर के विद्यालय, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संस्थाओं के अलावा होटल एसोसिएशन, त्रिवेणी सेना, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी, केएल मदान, गंगा सभा, सब्जी मंडी समितियां और विभागों ने सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया।
नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि अभियान में नगर निगम क्षेत्र के 45 से अधिक विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसबीच नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान के दौरान लगभग 6.45 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया।