Rishikesh: नगर निगम बांट रहा जरूरतमंदों को उपयोगी सामान
स्वच्छ भारत मिशन की RRR पॉलिसी के तहत जुटाई जाती है यह सामग्री

ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत मिशन की आरआरआर (Reuse Reduce Recycle) पॉलिसी के तहत क्षेत्रवासियों से अनुपयुक्त सामग्री एकत्र कर उसे जरूरतमंदों में बांटा जा रहा है।
गुरुवार को नगर निगम की टीम द्वारा का रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ट्रांजिट कैंप, बड़े निर्माण स्थल, मलिन बस्ती, घाट व अन्य जगहों पर जरूरतमंदों को आरआरआर के तहत संग्रहित सामग्री को वितरित किया गया। यह कार्य पिछले कई दिनों से जारी है।
नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत RRR (Reuse Reduce Recycle) पॉलिसी के अंतर्गत हरदिन स्थानीय नागरिकों से अनुपयुक्त सामग्री जमा की जा रही है। जिसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है।
उन्होंने नगरवासियों से कूड़ा प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देने की अपील भी की है। जिससे तीर्थनगरी ऋषिकेश को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। साथ ही स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2024 में नगर को उच्च रैंकिंग में स्थान दिलाकर उसका गौरव बढ़ाया जा सके।