ऋषिकेश

ढालवाला में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

ऋषिकेश। रुद्रपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला नेत्रियों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस की देवप्रयाग ईकाई ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रोष जाहिर किया।

जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में ढालवाला में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला महिला नेत्रियों के साथ रुद्रपुर में गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने भाजपा सरकार के इशारे पर उनके साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, सरकार महिला अत्याचार रोकने में नाकाम साबित हुई है। हर जगह अपराधियों को बचाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग करती है।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन नैथानी, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस प्रमिला बिजल्वाण, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, नवीन भंडारी, मनोज शर्मा बादशाह, विनोद सकलानी, गीता चौहान, रूमाली रावत, सुनील आर्य, सचिन सेलवान, लक्ष्मण राजभर आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button