कैबिनेट मंत्री अग्रवाल की आपदा सचिव के साथ बैठक

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों व मुआवजा संबंधी जानकारी हासिल की।
बुधवार को ऋषिकेश आवास में मुलाकात के दौरान अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री के रूप में टिहरी और उत्तरकाशी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत कार्यों की भी जानकारी ली। सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से 30 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, 68 जानवर की मृत्यु व 12 मकान टूटे हैं। बताया कि सभी को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया गया है।
सचिव ने बताया कि प्रदेश में दो बड़े पुलों को नुकसान पहुंचा है। मलबा आने से 1800 सड़कों पर आवागमन रुक गया था। जिन्हें अब खोल दिया गया है। मंत्री अग्रवाल ने सचिव से अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा कि 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखें। आपदा से संबंधित सूचना मिलने पर मदद के लिए तत्पर रहे।