ऋषिकेशएजुकेशन

एनडीएस के मेधावी छात्र-छात्राएं नगद धनराशि से पुरस्कृत

ऋषिकेश। निर्मल दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल (NDS) में वर्ष 2023-24 सत्र के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को नगद राशि के साथ सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज और व्यवस्थापक बाबा जोध सिंह महाराज ने छात्रों को सम्मान प्रदान किया।

रविवार को श्यामपुर स्थित स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महंत बाबा राम सिंह महाराज और बाबा जोध सिंह महाराज ने छात्रों को सम्मान व आशीर्वाद स्वरूप नगद धनराशि प्रदान की।

इसमें विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को क्रमशः 70, 60 व 50 हजार की राशि दी गई। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले ऋषभ ने विज्ञान वर्ग में 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय व माता-पिता को गौरवान्वित किया। ऋषभ लक्ष्य एक कुशल इंजीनियर बनना है।

दूसरे स्थान पर रहे प्रियांशु असवाल ने वाणिज्य वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनका उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज (आई.एम.ए) से शिक्षा प्राप्त करना है। विज्ञान वर्ग से ही तृतीय स्थान पर रही आख्या रावत ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने का सपना बुना है।

इस अवसर पर संतों ने नवनिर्मित लिफ्ट का शुभारंभ भी किया। वहीं, बताया गया कि 2018 सत्र में एन.डी.एस. के छात्र-छात्रा परिधि शर्मा व चिराग जैन ने प्रथम प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया। चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button