विकसित भारत के लिए करने होंगे सामुहिक प्रयासः मीनू सिंह
एम्स और नगर निगम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) आउटरीच सेल और नगर निगम की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को अपने-अपने स्तर से प्रयास करने होंगे। कहा गया कि विकसित भारत के लिए स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
शनिवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें सामुहिक संकल्प लेने की जरूरत है। कहा कि इसके लिए हमें स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। जब देश, समाज व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तभी हम भी स्वस्थ रह पाएंगे।
निदेशक एम्स ने बताया कि पर्यावरणीय प्रदूषण, पेड़ पौधों की कमी, अनियमित दिनचर्या, शारीरिक श्रम की कमी के कारण अधिकांश वयस्क नागरिक किसी ने किसी डिजीज का शिकार हो जाता है। लिहाजा इस विषय को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक रहने और स्वस्थ रहने के हरसंभव उपाय किए जाने चाहिंए।
विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर जया चतुर्वेदी ने कहा कि जब भारत स्वस्थ रहेगा तभी भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। एक स्वस्थ मनुष्य ही देश की समृद्धि के लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा का उपयोग कर सकता है। आउटरीच सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि यह विजन स्वच्छता व स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही हासिल किया जा सकता है।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुल उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षा विभाग को भी यात्रा से जोड़ने की बात कही। नगर आयुक्त राहुल गोयल ने कहा कि युवाओं की सोच, समर्पण व सामुहिक प्रयासों से देश को विकसित राष्ट्र बनाना संभव है। मौके पर रामकरण यादव, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत आदि मौजूद थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में नगर क्षेत्र में डेंगी की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य एवं जनजागरूकता के लिए नगर आयुक्त राहुल गोयल, आशा फेसिलेटर कंचन बंसल, अमिता चौहान, आशा नौटियाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, कनिष्ठ अभियंता विनोद पुरोहित, एसएस यादव के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक रामगोपाल रतूड़ी, सरिता रानी, नरेश रावत, मनोज कुमार आदि को सम्मानित किया गया।