ऋषिकेश

बागेश्वर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

ऋषिकेश। जनपद बागेश्वर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसजनों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उनका कहना था कि जनपद बागेश्वर में हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामले में बालिका के पिता ने रिर्पोट दर्ज कराई है।

आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल साबित हुई हैं। पहले अंकिता हत्याकांड और अब इस मामले में भाजपा के लोगों पर ही आरोप लगे हैं।

प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, नीलम तिवारी, विमला रावत, ललित मोहन मिश्र, शैलेन्द्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी, सुभाष जखमोला, त्रिलोकीनाथ तिवारी, कमल बनर्जी, हरिसिंह, बीएस पायल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राजेश शर्मा, सूरज विश्नोई, मुकेश जाटव, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, गौरव अग्रवाल, योगराज दत्त, सूरज विशनोई आदित्य झा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button