Dehradun: 39 हजार के MOU साइन होने पर CM को दी बधाई
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इन्वेस्टर समिट के लिए देश विदेश के औद्योगिक घरानों के साथ 39 हजार करोड़ के एमओयू साइन होने पर उन्हें बधाई दी। अग्रवाल ने सीएम से ऋषिकेश विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर भी वार्ता की।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देश के अग्रणीय राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को शामिल करने का संकल्प साकार होता दिख रहा है।युवा मुख्यमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि आज देश ही नहीं विदेशों के उद्योगपतियों ने भी उत्तराखंड में निवेश करने का मन बनाया है। अब तक 39 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन होना इस बात का संकेत है।
अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी मिशन मोड में काम करते हुए इन्वेस्टर समिट से पहले अधिकत प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए कृत संकल्पित हैं। वह इको फ्रेंडली इन्वेस्टमेंट के साथ ही इकोलॉजी और इकॉनमी के बीच संतुलन बनाने और राज्य में सर्विस सेक्टर के साथ ही इको फ्रेंडली टूरिज्म पर भी विशेष जोर दे रहे हैं।