उत्तराखंड

जन-जन का अभियान बन चुका है ‘स्वच्छ भारत’: धामी

शहीद पार्क में सीएम ने लगाई झाड़ू, लंदन दौरे के अनुभवों को किया साझा

Swachchhta Seva Pakhvada : नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूह से मुखातिब होते हुए सीएम ने कहा कि वह भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री के सपनों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री ने जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर और गांवों में 12 करोड़ इज्जत घर बनवाकर स्वच्छता से जोड़ने के महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान भी दिया है। आज यह जन-जन का अभियान बन चुका है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर अपने लंदन दौरे के दौरान जी 20 में भारत आए इंग्लैंड के मंत्रियों व डेलीगेट्स से मुलाकात के अनुभव साझा किए। कहा कि भारत की मेजबानी में इस वर्ष हुए जी20 से उन्हें भारत को काफी नजदीकी से देखने को मिला। भारत के लगभग 200 स्थानों पर हुए कार्यक्रम से भारत की अनुपम सांस्कृतिक छटा के साथ ही भारत का एक नया उभरता स्वरूप भी देखने को मिला। उनका मानना था की नया भारत अपने विशालतम स्वरूप में विकसित राष्ट्र की ओर तेजी बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा कि विकसित देशों की तरक्की का एक मुख्य कारण स्वच्छता है जिसे भारत ने भी जन अभियान के माध्यम से जोड़कर महाअभियान बना दिया है। आज भारत ने अपनी संकल्प शक्ति से दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों से नजदीकियां बढ़ाते हुए विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। भारत आए जी 20 के डेलीगेट्स भारत का संदेश लेकर पूरे विश्व में भारत के ब्रांड एंबेसडर बनकर भारत की ख्याति बिखेर रहे है। आज विदेशों की धरती पर भी भारत का नाम रोशन हो रहा है। बताया कि विदेशी डेलीगेट्स का मानना है कि उन्हें जी 20 के दौरान भारतीयों में वसुधैव कुटुंबकम् व भाईचारे की भावना पूर्ण रूप से देखने को मिली।

मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिहं रौतेला, मंडी अध्यक्ष प्रो. अनिल डब्बू, डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, हेमन्त द्विवेदी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button