मंत्री सुबोध उनियाल ने दिवंगत भाजपा मंडल अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Tribute : मुनिकीरेती/ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिवंगत भाजपा मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि राकेश भट्ट पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे।
शनिवार को भाजपा मंडल इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी स्व. राकेश भट्ट को याद किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राकेश भट्ट के देहावसान से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक कुशल सांगठनिक कार्यकर्ता थे।
नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि राकेश भट्ट सबको साथ लेकर चलने वाले लोकप्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती। कृषि मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि राकेश भट्ट ने पार्टी में कुशल कार्यशैली व निष्ठा से विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन का पूरे भाजपा परिवार को दुःख है।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोटियाल, दिनेश भट्ट, धूमन थलवाल, भगवती रतूड़ी, राजेंद्र थलवाल, भगवती काला, राकेश पुरी, बीना जोशी, शशि कंडारी, सीमा बिजल्वाण, मीना मंदवाण, इंद्रा आर्य, राजकुमारी, सुनीता नेगी, बीरेंद्र चौहान, सचिन पैन्यूली, रोहित गोडियाल, उत्तम रावत, राजदीप भंडारी, रामकृष्ण पोखरियाल आदि मौजूद थे।