उत्तराखंड

Uttarakhand: जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा भू-कानून का प्रस्ताव: CM

Uttarakhand Land law : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लागू करने को लेकर स्थिति साफ की। कहा कि सरकार भू कानून करने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात मीडिया कर्मों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। कहा कि भू कानून से संबंधित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button