Gaurikund Landsilde : रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बीती देर रात भूस्खलन से जानमाल की बड़ी हानि हुई है। अब तक की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 19 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन ने अभी तक 12 लापता लोगों के नामों की सूची जारी की है। लापता लोगों में नेपाल के नागरिक व बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
गौरीकुंड में डाट पुलिया के पास गुरुवार की देर रात करीब 11ः30 बजे अचानक हुए भूस्खलन के कारण तीन दुकानें और एक खोखा इसकी जद में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मय उपकरण डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार रेस्क्यू अभियान रात में ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और बोल्डर आने के कारण रेस्क्यू अभियान रात्रि में रोक दिया गया था। सुबह दोबारा से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। बताया कि अब तक 19 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन ने 12 लापता लोगों की सूची जारी की है। लापता लोगों की लगातार तलाश की जा रही है। बताया गया कि लापता लोगों में स्थानीय निवासियों के साथ बड़ी संख्या में नेपाल के नागरिक भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंदाकिनी के किनारे से 3 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा जारी लापता लोगों की सूची
1, आशु उम्र 23 साल निवासी जनई।
2, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।
3, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।
4, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।
5, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।
6, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।
7, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।
8, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।
9, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।
10, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।
11, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।
12, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहनपुर शामिल हैं।