ऋषिकेशस्वास्थ्य

Aiims: महाराज ने जाना चमोली हादसे के घायलों का हालचाल

Chamoli Accident : ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज चमोली हादसे के घायलों का हालचाल जानने एम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।


बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स में भर्ती चमोली करंट हादसे के घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कहा कि घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।


एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि चमोली हादसे के घायलों में जो लोग संस्थान में भर्ती हैं बताया कि उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार देखा जा रहा है। बताया कि एम्स लाए गए 11 घायलों में 9 को स्वस्थ होने पर पहले ही छुट्टी दे दी गई थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button