
Big Accident : कर्णप्रयाग। ग्वालदम मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन में 02 लोगों की मौत हो गई। जबकि 08 घायलों में 04 लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा 11:15 बजे के करीब हुआ है। कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा बोलेरो वाहन घनियालधार के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसएसपी ग्वालदम के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया।
इस बीच 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई 8 अन्य लोगों को पुलिस ने 108 आपात सेवा के माध्यम से ग्वालदम पहुंचाया गया। जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को हायर सेंटर बैजनाथ भेजा गया।
हादसे में एक मृतक की पहचान राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष बिहार हाल तलवाड़ी के रूप में हुई है जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
घायलों में रोहित पुत्र गंभीर सिंह शाह उम्र 28 वर्ष चालक ग्राम बेनोली थराली, प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस 1 दिल्ली, अनीता पुत्री प्रताप उम्र 19 ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर, कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम, मुनी देवी, अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष, गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे जोला उम्र 21 और एक अज्ञात शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे की वजह मोड़ पर वाहन के स्लिप होने और गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने को बताया जा रहा है।