नवीन भंडारी बने तपोवन कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष

ऋषिकेश। कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग-नरेंद्रनगर ने पार्टी की तपोवन नगर कमेटी का गठन कर नवीन भंडारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उन्हें अपना सहयोग देने और आगामी निकाय चुनाव के लिए जुटने की बात कही।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने यह जानकारी दी। बताया कि तपोवन नगर पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। उम्मीद जताई की नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन भंडारी पार्टी की रीति नीति के तहत संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। भंडारी जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। असवाल ने कहा कि पार्टी संगठन के जरिए आगामी निकाय चुनाव के लिए जुटेगी।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन भंडारी से संगठन विस्तार को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कहा कि तपोवन में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन भंडारी और राजेंद्र सिंह राणा ने अपना सहयोग देने की बात कही।
वहीं, नवीन भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार जताया। मौके पर अभिषेक भट्ट, सुनील आर्य, प्रमिला बिजल्वाण,यशपाल भंडारी, चैन सिंह बिष्ट, दिनेश सकलानी, महावीर खरोला, पूरण भंडारी, अनिल रावत, सचिन सेलवान, विनोद सकलानी, सुरेंद्र भंडारी, ध्रुव पंवार, जतिन गुप्ता, अभिषेक नेगी, पीयूष रतूड़ी, सोनू भंडारी, रोहन, अमन सजवाण, शुभम, भूरी भंडारी, तपस, विक्रम नेगी, मुकेश वर्मा, नरेंद्र कैंतूरा आदि मौजूद रहे।