ऋषिकेशयुवा

Rishikesh: कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

ऋषिकेश। पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत हरिश्चंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, ट्रैफिक रूल, गौरा शक्ति एप और महिला अपराधों की जानकारी दी।

बताया गया कि पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस स्थानीय स्तर पर स्कूलों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। स्कूलों में छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, यातायात के नियम, गौरा शक्ति एप और महिला अपराधों से जुड़ी जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है।

शनिवार को कोतवाली पुलिस की टीम ने रेलवे रोड स्थित हरिश्चंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम मेंबर उपनिरीक्षक सोनल पुरी और कांस्टेबल संदीप छाबड़ी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम की जानकारी दी। साथ ही उन्हें ऐसी प्रवृत्त्यिं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने को लेकर शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को इसके अलावा साइबर क्राइम, यातायात के नियमों, महिला अपराध, गौरा शक्ति एप की भी विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button