
ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली भी निकाली। कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों ने पार्टी से मिली जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का संकल्प जताया।
मंगलवार को कांग्रेस की महानगर और ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं ने परवादून के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहित उनियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी और महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी का कांग्रेस भवन में स्वागत किया। इस दौरान मोहित उनियाल ने कहा कि नगर निकाय और लोकसभा चुनावों के लिए संगठन को बूथस्तर पर मजबूत किया जाएगा। अंशुल त्यागी और नीलम तिवारी ने भी संगठन की ताकत बढ़ाने के प्रयास करने की बात कही।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला और महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने उम्मीद जताई कि युवाओं और अनुभवी लोगों को संगठन में जिम्मेदारियां मिलने का पार्टी को लाभ मिलेगा। ब्लॉक श्यामपुर अध्यक्ष विजयपाल रावत और रायवाला अध्यक्ष गोकुल चन्द ने कहा कि नए पदाधिकारियों के साथ आने वाले चुनावों में हम कांग्रेस को जीत दिलाने का काम करेंगे।
मौके पर राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, गजेंद्र विक्रम शाही, हरि सिंह नेगी, विनय सारस्वत, सुधीर राय, मनीष शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्रा, प्यारेलाल जुगरान, त्रिलोकीनाथ तिवारी, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, विमला रावत, देवेन्द्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सिंह राज पोसवाल, साक्षी तिवारी, अभय वर्मा, अल्का क्षेत्री, अन्नू क्षेत्री, ऋषि सिंघल, जितेन्द्र पाल पाठी, हिमांशु जाटव, मनोज गुसाईं, सावित्री देवी, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदीप चंद्रा, सोनू पांडे, अजय कुमार शर्मा, सुभाष जखमोला, एकांत गोयल, रमेश चौहान, विक्रम भंडारी, मनीष जाटव, सुधाकर, वसीम, अभिषेक राणा, दीपक जैन, विवेक तिवारी, पंकज गुप्ता, राहुल रावत, हरिराम वर्मा, कमलेश शर्मा, उमा ओबरॉय, सीमा देवी, गंगा देवी, ललतेश देवी, संगीता, रामवती देवी, कमलावती, अंजली, वन्दना, वंशिका, पलक कश्यप, पूजा, राधिका, विद्या देवी आदि मौजूद थे।