
Rishikesh Press Club Holi Milan : ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह सांस्कृतिक रंगों की अनोखी छटा बिखरी। कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, भोजपुरी और पंजाबी भाषा के गीत और नृत्यों से समां बांधा। पत्रकारों ने हास्य नाटिका से खूब गुदगुदाया। समारोह में फूलों की होली और चंदन का टीका विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
शनिवार को देहरादून मार्ग स्थित सनराइज वेडिंग प्वाइंट में होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल ओर मेयर अनीता ममगाई ने किया। अतिथियों ने कहा कि होली का त्यौहार हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की सीख देता है।
उन्होंने ऋषिकेश प्रेस क्लब की इस पहल का स्वागत किया। कहा कि समाज की उन्नति में मीडिया की भूमिका अहम होती है। सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम मीडिया करता है। साथ ही जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है।
समरोह में गायक विनोद बिजलवाण ने टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांधा। इसके अलावा जौनसारी लोक कला मंच की टीम ने भी संस्कृति की छटा बिखेरी। हास्य कलाकार त्रिलोक सिंह ने हास्य की फुलझड़ियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष डोभाल, महामंत्री दुर्गा नौटियाल, संरक्षक अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, राजेश शर्मा, प्रबोध उनियाल, सुदीप पंचभैया, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, जितेंद्र जोशी, आलोक पंवार, धनेश कोठारी, मनोज रौतेला, विनय पांडे, अमित कंडियाल, बसंत कश्यप, प्रमोद नौटियाल, रणवीर सिंह, रेखा भंडारी, पंकज कौशल, मयंक ध्यानी, विनीता खुराना, सूरजमणि सिलस्वाल, दिनेश सुरियाल, मनीष अग्रवाल, ललित शर्मा, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, राजपाल, खरोला, संजय शास्त्री, भगतराम कोठारी, देवेंद्र नेगी, राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।