
Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम के फिर से करवट बदलने का अनुमान है। खासकर गढ़वाल रीजन में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिख सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इसकी शुरूआत आज शाम से ही हो सकती है। 10 नवंबर के बाद राज्य में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज सामान्य है। उच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात और मध्य हिमालय क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि मैदानी क्षेत्रों में अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के मुकाबले सुबह और शाम ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मौसम के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता दिखने लगी हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज शाम से जनपद ऊधमसिंहनगर में आंशिक बादल छा सकते हैं। जबकि कहीं कहीं पहाड़ी इलाकों में ऐसी स्थिति सात नंबर दिखेगी। बताया कि 10 नवंबर के बाद ठंड में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। इसके बाद पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि संभव है।
उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में वर्षा और बर्फबारी तो जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।