Deepawali 2022: देहरादून। दिवाली के पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के दून स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने प्रदेश वासियों को भी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
सोमवार को दिवाली के पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु, पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagar Singh Koshyari) के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने कोश्यारी से भेंट कर उन्हें प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दी।
इसके बाद सीएम धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) से मिलने पहुंचे। उन्होंने उन्हें भी पुष्पगुच्छ भेंट किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसंत विहार स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (General Bhuvan Chandra Khanduri) के आवास पर भी गए। उन्होंने जनरल खंडूरी को दीपोत्सव की बधाई देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का हाल भी जाना।