उत्तराखंडसियासत

Politics: भाजपा की ये नई मीडिया टीम करेगी विपक्ष से मुकाबला

BJP Politics: देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं और सह मीडिया प्रभारियों की टीम घोषित कर दी है। टीम में 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 मीडिया प्रभारी शामिल किए गए हैं। प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारियों की यह टीम मीडिया में पार्टी लाइन को रखने के साथ ही विपक्ष के सवालों का भी मुकाबला करेगी।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए है। प्रदेश प्रवक्ताओं में सुरेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक और सुनीता विधार्थी का नाम शामिल है।


वहीं, आज घोषित टीम में बतौर सह मीडिया प्रभारी मे माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल और राजेंद्र नेगी का नाम शामिल है।


भाजपा की नई मीडिया टीम सभी प्रचार माध्यमों में पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। वह मीडिया में पार्टी की रीति नीति, उपलब्धियों, भावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के साथ ही विपक्ष के सवालों के मजबूती से जवाब देने का काम करेंगे। पार्टी ने प्रवक्ताओं में अनुभवी लोगों के साथ ही युवाओं और महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button