ब्रेकिंगः उत्तराखंड पुलिस में 20 अधिकारियों के तबादले
प्रमेन्द डोभाल को मिली देहरादून की कमान, अजय सिंह एसटीएफ में भेजे

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देहरादून में कई हत्या की घटनाओं के बाद एसएसपी अजय सिंह की जगह प्रमेन्द डोभाल को जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थलों पर ज्वाइनिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों की तबादला सूची
1- निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता।
2- प्रह्लाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय।
3- यशवंत सिंह को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से प्राचार्य, पीटीसी, नरेंद्रनगर।
4- प्रमेन्द्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
5- अजय सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ।
6- नवीन सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।
7- अजय गणपति कुमार को पुलिस अधीक्षक, चम्पावत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर।
8- श्रीकान्त मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना।
9- प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी।
10- अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, देहरादून से सेनानायक, आईआरबी प्रथम, रामनगर।
11- अक्षय प्रह्लाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग से पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़।
12- रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ से पुलिस अधीक्षक, चम्पावत।
13- चन्द्रशेखर आर. घोड़के को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा।
14- चन्द्र पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
15- निहारिका तोमर को पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, उधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग।
16- जितेन्द्र कुमार मेहरा को पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर।
17- जितेन्द्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, उधमसिंहनगर।
18- निशा यादव को पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार।
19- मनोज ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी से अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
20- चन्द्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, देहरादून।




