ऋषिकेश विस के लिए PWD से 13 योजनाएं मंजूर
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया सीएम और विभागीय मंत्री का आभार
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग की 13 योजनाएं स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है। अग्रवाल ने बताया कि इन योजनाओं को लेकर उनके द्वारा पहल की गई थी।
मंत्री अग्रवाल ने स्वीकृत योजनाओं की जानकारी में बताया कि 9.830 किमी लंबाई वाले इन्द्रमणि बडोनी (नटराज) चौक के चारों साइड के मार्गों का बी.सी. द्वारा सतह सुधार और मार्ग पर अन्य कार्य लागत 70.58 लाख रुपए है। 1.325 किमी लंबाई की ग्राम पंचायत गुमानीवाला वार्ड नं. 8 कपूर फार्म के आन्तरिक मार्ग का निर्माण कार्य है, जिसकी लागत 76.32 लाख रुपए है। वहीं 0.640 लम्बाई वाली रायवाला प्रतीतनगर वार्ड नं. 7 (मंमगाई प्लाट) के आन्तरिक मार्गों का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 48.91 लाख रुपए है।
उन्होंने बताया कि चौथी 0.640 किमी वाली खदरी, खड्कमाफ, साईं विहार के आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य की लागत 44.14 लाख रुपए है। 0.745 किमी लम्बाई वाली ग्राम पंचायत गुमानीवाला वार्ड नं. 2 शिव विहार कालोनी के आन्तरिक मार्गों का निर्माण कार्य है, की लागत 46.47 लाख रुपए है। ग्रामसभा भट्टोवाला के वार्ड संख्या 2, 3, 4, 5, 6 व 7 में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य है, जिसकी लम्बाई 2.90 किमी और लागत 206.41 लाख रुपए है।
वहीं ग्रामसभा रायवाला के वार्ड नं0-2, 10, 13 व 15 में विभिन्न आन्तरिक मार्गों का निर्माण कार्य है, जिसकी लम्बाई 3.50 किमी और लागत 247.67 लाख है। ग्राम सभा प्रतीतनगर रायवाला के वॉर्ड नं0 7, 8 व 9 में महेन्द्र चौधरी के घर से (हिल्सी ब्यूटी पार्लर) दीपक कण्डवाल के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य, की लंबाई 1.950 किमी और लागत 130.25 लाख है। रायवाला प्रतीतनगर वार्ड नं. 06 व 08 (एलजी प्लाट) के आन्तरिक मार्गों का निर्माण कार्य, 1.611 किमी लंबी और लागत 111.11 लाख रूपए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खदरी मुख्य मार्ग से सामुदायिक भवन वाला मार्ग और आन्तरिक मार्गों का निर्माण कार्य की लंबाई 3.20 किमी और लागत 200.16 लाख हैं। गौहरीमाफी के वार्ड संख्या-11 के आन्तरित मार्गो का निर्माण कार्य की लम्बाई 2.760 किमी और लागत 193.72 लाख है। योजना शिवाजी नगर की गली नं. 18, 19, 20, 21, 25 व 25 जी के आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य की लम्बाई 2.685 किमी और लागत 194.80 लाख है। चोपड़ा फार्म की गली नं. 03, 04 05 की आन्तरित मार्गो का निर्माण कार्य की लम्बाई 3.125 किमी और लागत 196.64 लाख रुपए है।