# Shikhar Himalaya > Latest Uttarakhand News, Hindi News ## Posts - [क्रेजी मेलाः आंचलिक गीतों की धुनों पर झूमे दर्शक](https://shikharhimalaya.com/crazy-mela-audience-dances-to-the-tunes-of-regional-songs/): ऋषिकेश। क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालयों और ओपन वर्ग में एकल व समूह गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर श्रोता दर्शकों को मन मोहा। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में युवा गायकों ने अपने गीतों पर दर्शकों को देररात तक झूमाया। ढालवाला स्थित आरएमआई मैदान में दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं और ओपन वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन की प्रस्तुतियां दी। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों … - [Rishikesh: गंगोत्री विद्या निकेतन के गोविंदाओं ने फोड़ी मटकी](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-govindas-of-gangotri-vidya-niketan-broke-the-pot/): Hrishikesh Basantotsav 2026 : ऋषिकेश। बसंतोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित मटकीफोड़ प्रतियोगिता में गंगात्री विद्या निकेतन और चंद्रेश्वर क्लब के गोविंदाओं ने बेहतर रणनीति, तालमेल और दमखम के साथ जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रविवार को झंडा चौक पर बंसतोत्सव 2026 के आखिरी दिन एसीसी सीमेंट द्वारा प्रायोजित मटकीफोड़ प्रतियोगिता विद्यालय और ओपन वर्ग के तहत आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने बारी-बारी संतुलन साधते हुए मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच खेल प्रेमियों की तालियों और जयकारों से टीमों को प्रोत्साहित किया। दोनों ही वर्गों में जैसे ही मटकी फूटी मेलास्थल … - [नेत्र परीक्षण शिविर का 85 लोगों ने उठाया लाभ](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-85-people-benefited-from-the-eye-check-up-camp/): ऋषिकेश। निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान और साइट सेवर इंडिया की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में खासकर वाहन स्वामियों, चालकों व परिचालकों की दूरबीन से जांच की गई। आईएसबीटी स्थित एक होटल में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में जांच के दौरान जिन चालकों व परिचालकों में दृष्टि संबंधी कमी पाई गई, उन्हें संस्थान द्वारा निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम मौजूद रही। शिविर के आयोजन उत्तराखंड परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय का विशेष सहयोग रहा। मौके पर वसीम खान, सचिन ममगाई, आरुष कुमार, संतु यादव, लोकल रोटेशन … - [शंकराचार्य से दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा मौन](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-congressmen-observed-silence-in-protest-against-the-misbehaviour-with-shankaracharya/): ऋषिकेश। धर्मनगरी प्रयागराज में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेसजनों ने त्रिवेणीघाट पर दो घंटे का मौन उपवास रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार संपूर्ण सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का अपमान है। संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, … - [ई-बसों के संचालन का विरोध, तिपहिया चालकों ने निकाली रैली](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-three-wheeler-drivers-stage-a-rally-against-the-operation-of-e-buses/): ऋषिकेश। तीर्थनगरी में 27 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के विरोध में उत्तराखंड विक्रम ऑटो महासंघ ने वाहनों के साथ रैली के रूप में नगर निगम तक कूच किया। रैली में तिपहिया वाहन चालक, परिचालक और यूनियन पदाधिकारी शामिल रहे। हालांकि मेयर शंभू पासवान के आश्वासन पर महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल वापस ले लिया है। शनिवार को आईडीपीएल मैदान में जुटे तिपहिया वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को रैली के रूप में लाकर नगर निगम परिसर में खड़ा कर दिया। इस दौरान महासंघ अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि सरकार ने ऋषिकेश में 27 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन … - [Dehradun: मुख्यमंत्री ने किया ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना](https://shikharhimalaya.com/dehradun-chief-minister-flagged-off-child-marriage-liberation-chariot/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक प्रभावी जनजागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण व उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन और प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 24 जनवरी से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत … - [क्रेजी पर्यटन व विकास मेला 2026 का भव्य शुभारंभ](https://shikharhimalaya.com/munikireti-crazy-tourism-and-development-fair-2026-inaugurated/): ऋषिकेश। क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। इसवर्ष मेले की थीम ‘पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट रखी गई है। पहले दिन भारी बारिश के बावजूद युवा गायक-गायिकों के गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। ढालवाला स्थित आरएमआई ग्राउंड पर मेले का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जीरो वेस्ट के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। साथ ही इसमें खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान किया जाएगा। इसके बाद युवा गायिका … - [Uttarakhand: भारी बर्फबारी में SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-sdrf-conducts-successful-rescue-operation-amid-heavy-snowfall/): देहरादून। शुक्रवार की रात उत्तराखंड के जनपद नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते कई स्थानों पर वाहन और यात्री बर्फ में फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। डीसीआर नैनीताल और जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीमों ने रामगढ़-मुक्तेश्वर व धानाचुली बैंड क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई करते हुए बर्फ में फंसे वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। धानाचुली बैंड क्षेत्र में जेसीबी मशीन की सहायता से मार्ग … - [कई जिंदगियों को जीवनदान, दे गया 'रघु पासवान'](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-raghu-paswan-gave-life-to-many-lives/): ऋषिकेश। मृत्यु को जीवन का अंत कहा गया है, लेकिन विज्ञान ने अब इसे एक नया आयाम भी दे दिया है। 42 वर्षीय रघु पासवान की जिंदगी के मामले में यह बात सच साबित भी हुई है। एम्स ऋषिकेश में ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद रघु के कैडेवरिक ऑर्गन डोनेशन से देश के तीन बड़े अस्पतालों में भर्ती पांच गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने जा रहा है, जबकि दो दृष्टिहीनों को उनकी आंखों से रोशनी मिलेगी। मूल रूप से बिहार के रहने वाले और पेशे से राजमिस्त्री रघु पासवान हाल ही में एक दुर्घटना में गंभीर रूप … - [ऋषिकेशः समृद्धि और अंशिका रहे बेबी शो के सरताज](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-samridhi-and-anshika-were-the-stars-of-the-baby-show/): ऋषिकेश। बसंतोत्सव 2026 के अवसर पर शुक्रचार को आयोजित बेबी शो में लगभग 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद समृद्धि राय चौधरी और अंशिका साहनी को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। झंडा चौक स्थित भरत मंदिर परिसर में आयोजित बेबी शो का मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह राणा ने किया। जिसके बाद शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. नरेंद्र रतूड़ी, डॉ. विनीता पुरी, डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. रोहित उपाध्याय ने प्रतिभागी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रतियोगिता में 0-3 वर्ष आयु वर्ग में समृद्धि राय चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि वीर उनियाल … - [देहरादूनः अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर](https://shikharhimalaya.com/dehradun-bulldozer-runs-on-illegal-plotting/): देहरादून। सरकारी और वनभूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि प्रशासन ने केवल अवैध निर्माण ही नहीं, बल्कि अवैध प्लॉटिंग को आसान बनाने के लिए बनाए गए पक्के रास्तों को भी तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने निजी भूमि पर प्लॉटिंग की तैयारी करते हुए वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर अवैध मार्ग बना … - [वसंत पंचमी पर निकली भगवान भरत की दिव्य डोली यात्रा](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-the-divine-palanquin-journey-of-lord-bharata-begins-on-basant-panchami/): Hrishikesh Basantotsav 2026 : ऋषिकेश। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर हृषिकेश वसंतोत्सव में भगवान भरत नारायण की दिव्य एवं अलौकिक डोली शोभायात्रा नगर में भव्यता के साथ निकाली गई। बारिश के बावजूद इस अवसर पर नगर क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह दर्शन और पुष्पवर्षा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुक्रवार को वसंतोत्सव के चौथे दिन ब्रह्ममुहूर्त में झंडा चौक स्थित पौराणिक श्रीभरत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर लगभग एक बजे महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य के मार्गदर्शन में भगवान भरत नारायण की भव्य डोली यात्रा का शुभारंभ … - [विजन 2047: ठोस रणनीति के साथ बढ़ना होगा आगेः धामी](https://shikharhimalaya.com/vision-2047-we-have-to-move-ahead-with-a-concrete-strategy-dhami/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए उत्तराखंड को भी ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। शुक्रवार को सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय चिन्तन शिविर एवं डायलॉग ऑन विजन 2047 आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश का प्रत्येक राज्य समान रूप से विकसित हो। इसके लिए उत्तराखंड को अपने संसाधनों, क्षमताओं और विशिष्टताओं के अनुरूप दीर्घकालिक विकास … - [Breaking: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय](https://shikharhimalaya.com/the-date-for-opening-of-the-doors-of-badrinath-dham-has-been-decided/): नरेंद्रनगर/ऋषिकेश। हिमालयी तीर्थ बदरीनाथ धाम के कपाट इसवर्ष 23 अप्रैल को सुबह 6ः15 बजे विधि-विधान से खुल जाएंग। वहीं, परंपरागत गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा 7 अप्रैल से प्रारंभ होगी। कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण वसंत पंचमी के पावन अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार किया गया। शुक्रवार को राजमहल में आयोजित धार्मिक समारोह में महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग और महाराजा की जन्मकुंडली की गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि घोषित की। साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा … - [‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की थीम पर होगी इसबार की झांकी](https://shikharhimalaya.com/this-years-tableau-will-be-based-on-the-theme-of-self-reliant-uttarakhand/): देहरादून। रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में विभिन्न प्रदेशों और मंत्रालयों की झांकियों का मीडिया के सामने प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी इस वर्ष “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” थीम पर भारत पर्व में प्रदर्शित होगी। 26 से 31 जनवरी तक लाल किले में उत्तराखंड की विकास यात्रा के दर्शन किए जा सकेंगे। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक व झांकी के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” झांकी के ट्रैक्टर सेक्शन में पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल और रणसिंघा की आकर्षक तांबे की प्रतिकृतियां हैं, जो उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और … - [परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर विभागाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार](https://shikharhimalaya.com/dehradun-department-heads-will-be-held-responsible-for-the-slow-progress-of-projects/): देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाओं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श और विभिन्न विभागों की व्यय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को वाह्य सहायतित योजनाओं (ईएपी) के अंतर्गत धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजनाओं की धीमी प्रगति के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष व सचिव पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने उद्यान एवं कृषि विभाग को आपसी समन्वय से बड़े और एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेब, कीवी और एरोमा फसलों के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड फार्मिंग को … - [बसंतोत्सवः कलाकृतियों में जीवंत हुई “वंदे मातरम” की भावना](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-the-spirit-of-vande-mataram-has-come-alive-in-the-artworks/): ऋषिकेश। वसंतोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की शृंखला के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा। कलाकृतियों में ‘वंदेमातरम’ की भावना से ओतप्रोत चित्र सबके आकर्षण का केंद्र रहे। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को भरत मंदिर पब्लिक स्कूल परिसर में शहर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने किया। उन्होंने भरत मंदिर सोसाइटी द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों की प्रशंसा की। इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, वरुण शर्मा, दीप शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सीए चन्द्रशेखर शर्मा, विशाल … - [Rishikesh: बसंतोत्सव पर रक्तदान का नया कीर्तिमान](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-428-units-of-blood-were-collected-at-the-blood-donation-camp/): ऋषिकेश। बसंतोत्सव 2026 के तीसरे दिन भरत मंदिर के स्वर्गीय महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में नया रिकॉर्ड कायम हुआ। शिविर में कुल 428 यूनिट रक्तदान हुआ, जो पूर्व में बने 407 यूनिट के अपने ही रिकॉर्ड से अधिक रहा। यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बना। बुधवार को झंडा चौक स्थित भरत मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एम्स ऋषिकेश द्वारा 123 यूनिट, हिमालयन हॉस्पिटल द्वारा 126 यूनिट और परिवर्तन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 179 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर की सफलता … - [उत्तराखंडः प्रदेश में रेल अवसंरचना को मिली नई गति](https://shikharhimalaya.com/dehradun-drm-moradabad-met-with-chief-minister-dhami/): देहरादून। उत्तराखंड में रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने और भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में पूर्ण, प्रगतिरत और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं पर चर्चा की गई। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि राज्य में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं। रुड़की-देवबंद नई रेलवे लाइन (27.45 किमी) का कमीशनिंग हो चुका है। जिसके अंतर्गत बनहेड़ा खास और झबरेड़ा में नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है। प्रमुख रेल खंडों पर गति वृद्धि के कार्य पूरे किए गए हैं। लक्सर-हरिद्वार रेल खंड … - [कोई मां कोई देवी है बुलाता.. सनातन की पहचान है गंगा](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-basantotsav-poets-mesmerized-the-audience/): ऋषिकेश। हृषिकेश बसंतोत्सव 2026 के दूसरे दिन शाम साहित्य और संस्कृति के नाम रही। भगवान भरत की भूमि पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी ओजस्वी और भावनात्मक रचनाओं से श्रोताओं को मध्यरात्रि तक मंत्रमुग्ध किया। बीते दिवस कवि सम्मेलन का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि कविता समाज की चेतना को जाग्रत करने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का कार्य करते हैं। साहित्यिक संध्या की शुरुआत कवयित्री शिखा दीप्ति ने अपनी भावमयी सरस्वती वंदना … - [उत्तराखंडः बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फवारी का अलर्ट](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-weather-to-change-rain-and-snowfall-alert-issued/): Uttarakhand Weather Alert : देहरादून। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट तो देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, … - [कल्याण पत्रिका ने रखा सनातन की आवाज जीवंतः शाह](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-the-union-home-minister-launched-the-centenary-issue-of-kalyan-magazine/): • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री, विधायक और संत रहे मौजूद ऋषिकेश। गीता प्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मासिक पत्रिका ’कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया। बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण पत्रिका की संपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कल्याण पत्रिका ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक … - [दंगल में दिखी पहलवानों की ताकत और जौहर](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-the-wrestling-match-showcased-the-full-strength-and-skill-of-the-wrestlers/): Hrishikesh Basantotsav 2026 : ऋषिकेश। हृषिकेश बसंतोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की शृंखंला में दूसरे दिन दंगल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की शुरूआत भी हुई। बुधवार को दंगल प्रतियोगिता ने आयोजन की सफलता के 40 वर्ष पूरे ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने पहलवानों के दांव-पेंच का आनन्द उठाया। दंगल के पहले दिन 20 कुश्तियां लड़ी गई। हरिद्वार मार्ग स्थित भगतराम ग्राउंड पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ दंगल के अध्यक्ष विनय उनियाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा द्वारा पहलवानों से परिचय के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि दंगल प्रतियोगिता ऋषिकेश की सांस्कृतिक पहचान बन चुका … - [वसंतोत्सव 2026: मंच पर बिखरे देश की सांस्कृतिक विविधता के रंग](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-vasantotsav-2026-the-colors-of-indias-cultural-diversity-unfolded-on-stage/): ऋषिकेश। हृषिकेश वसंतोत्सव 2026 के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभुषा में लोकगीतों, देशभक्ति गीतों पर सामुहिक नृत्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। इस मंच पर देशभर की सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखरे। बुधवार को झंडा चौक स्थित मुख्य आयोजन स्थल पर स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शुभारंभ कियां उन्होंने भरत मन्दिर सोसाइटी द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा की। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सामृहिक नृत्यों की शृंखलाबद्ध प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने अपनी प्रतिभा, सृजनात्मकता व भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को उत्साह के साथ … - [Uttarakhand: हिमांशु रावत के जिम्मे मोर्चा की युवा प्रकोष्ठ](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-uttarakhand-swabhiman-morcha-expands-its-state-executive-committee/): ऋषिकेश। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने सांगठनिक विस्तार के तहत 10 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया। मोर्चा में ऋषिकेश के हिमांशु रावत को युवा प्रकोष्ठ और आशुतोष कोठारी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बॉबी पवार ने कहा कि उत्तराखंड एक युवा प्रदेश है, ऐसे में जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में युवाओं को आगे आना होगा, तभी प्रदेश के हित सुरक्षित रह पाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान और भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि मोर्चा लगातार … - [एनडीएस में छात्राओं ने जाने सर्वाइकल कैंसर के कारण](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-students-at-nds-learned-about-the-causes-of-cervical-cancer/): ऋषिकेश। राष्ट्रीय सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान के तहत निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में गोष्ठी आयोजित हुइंर्। गोष्ठी में 09 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को मासिक धर्म और सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी गई। एम्स की चिकित्सक डॉ. विजयलक्ष्मी और वसुंधरा संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, चार्ट और वीडियो के माध्यम से विषय को सरल … - [बसंतोत्सव 2026: साइकिल से 'भानु' ने लगाई सबसे तेज 'रेस'](https://shikharhimalaya.com/basantotsav-2026-bhanu-wins-the-fastest-race-on-a-bicycle/): ऋषिकेश। हृषिकेश बसंतोत्सव 2026 के अवसर पर स्व. रामबाबू गोयल स्मृति में साइकिल दौड़ में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रेस में एनडीएस स्कूल के भानु पयाल ने पहला स्थान हासिल किया। बुधवार को हरिद्वार मार्ग स्थित लोनिवि निरीक्षण भवन से बसंतोत्सव के दूसरे दिन स्व. रामबाबू गोयल स्मृति साइकिल रेस शुरू हुई। जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शुभारंभ स्थल पर संपन्न हुई। समापन पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में एनडीएस स्कूल के भानु पयाल प्रथम, पंजाब सिंध क्षेत्र स्कूल के सोनू धीमान द्वितीय, एनडीएस के सार्थक … - [Rishikesh: ‘हृषिकेश बसंतोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-the-grand-inauguration-of-rishikesh-basantotsav-2026/): ऋषिकेश। भगवान भरत की पावन भूमि हृषिकेश में मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ हृषिकेश बसंतोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन मैराथन दौड़, जनपदस्तरीय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिताएं और संस्कृत विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम खास आकर्षण रहे। ध्वजारोहण के साथ बसंतोत्सव का आगाजमंगलवार को बसंतोत्सव समिति की ओर से आयोजित उत्सव के तहत सुबह झंडा चौक पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ बसंतोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, रवि प्रपन्नाचार्य, गोविंद सिंह रावत, सुनील प्रभाकर, अशोक रस्तोगी, राहुल शर्मा, जतन स्वरूप भटनागर सहित अनेक … - [उत्तराखंडः अश्वमेध यज्ञ स्थलों में अनुष्ठान पर मंथन](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-discussions-were-held-on-the-rituals-to-be-performed-at-ashwamedha-yagna-sites/): देहरादून। उत्तराखंड की प्राचीन वैदिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने के संकेत दिए हैं। सूबे पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में मिले अश्वमेध यज्ञ के ऐतिहासिक अवशेष केवल पुरातात्विक धरोहर नहीं, बल्कि वैदिक धर्म और संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। सुझाव दिया कि जिन स्थलों पर अश्वमेध यज्ञ की वेदिकाएं मिली हैं, वहां उसी परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। मंगलवार को म्युनिसिपल रोड स्थित अपने आवास पर पुरातत्व विभाग और विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों के साथ … - [Dehradun: ई-गवर्नेंस से जनसुविधा को मिली नई रफ्तार](https://shikharhimalaya.com/dehradun-e-governance-gives-new-momentum-to-public-services/): देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अधिक पारदर्शी, सरल और जनकेंद्रित कार्यप्रणाली की दिशा में ई-गवर्नेंस को सशक्त आधार के रूप में विकसित किया है। तकनीक के व्यापक उपयोग से न केवल जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है। राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्य में विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं और जनहित पोर्टलों के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे आवेदन, शिकायतें और सुझाव दर्ज कर पा रहे हैं। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर भी कम हुए हैं। ई-गवर्नेंस के तहत ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली, जनसुनवाई … - [बेटों से परेशान मां का जिला प्रशासन बना सहारा](https://shikharhimalaya.com/dehradun-the-district-administration-came-to-the-rescue-of-a-mother-who-was-troubled-by-her-sons/): देहरादून। जिस मां ने कष्ट सहकर बेटों को जन्म दिया, वही मां जब उन्हीं बेटों की हिंसा और धमकियों का शिकार बनने लगे, तब जिला प्रशासन उसके लिए संबल बनकर सामने आया। बंजारावाला क्षेत्र की रहने वाली विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से शिकायत की कि उसके बेटे नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करते हैं, पैसे मांगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। हर रात उसके लिए डर और असुरक्षा का साया बन गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की गोपनीय जांच कराई। पड़ोसियों और … - [वित्तपोषित योजनाओं के प्रस्ताव समय पर कराएं उपलब्धः CS](https://shikharhimalaya.com/dehradun-ensure-that-proposals-for-funded-schemes-are-made-available-on-time-cs/): देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, केंद्र पोषित योजनाओं, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं, नाबार्ड पोषित योजनाओं और विभिन्न विभागों की व्यय योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूंजीगत व्यय, केंद्र पोषित व नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित योजनाओं के प्रस्ताव समय पर शासन को उपलब्ध कराए जाएं। प्रतिपूर्ति से जुड़े सभी दावे निर्धारित समयसीमा के भीतर किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो विभाग अच्छा और प्रभावी कार्य कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर नियमित निगरानी … - [Risikesh: “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प संग राष्ट्रीय संवाद संपन्न](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-the-national-dialogue-concluded-with-the-resolution-of-nation-first/): ऋषिकेश। “राष्ट्र प्रथम के सकल्प के साथ हाउस ऑफ हेल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित देवभूमि राष्ट्रीय संवाद 2026 संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य राष्ट्रवादी चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और समकालीन चुनौतियों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना रहा। सोमवार को आशीर्वाद वाटिका में आयोजित राष्ट्रीय संवाद में मुख्य वक्ता उदय माहुरकर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक आत्मा में निहित होती है। संस्कृति की रक्षा के बिना न तो राष्ट्र सशक्त बन सकता है, न ही उसका भविष्य सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया। … - [विश्व पुस्तक मेले में “प्रकृति पथ-नन्दा पथ” का लोकार्पण](https://shikharhimalaya.com/new-delhi-the-book-prakriti-path-nanda-path-was-launched-at-the-world-book-fair/): नई दिल्ली (रिपोर्ट- दिनेश शास्त्री)। विश्व पुस्तक मेले में इस बार नन्दा देवी राजजात केवल एक धार्मिक यात्रा के रूप में नहीं, बल्कि प्रकृति, लोक संस्कृति और मानवीय संवेदना के साझा अनुभव के रूप में सामने आई। भारत मण्डपम के हाल नम्बर दो-तीन स्थित लेखक मंच पर डॉ. सर्वेश उनियाल और हरीश भट्ट की ट्रेवलर्स हैंड बुक “प्रकृति पथ-नन्दा पथ” का लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर नन्दा देवी राजजात पर विचारोत्तेजक परिचर्चा भी आयोजित हुई। पुस्तक का लोकार्पण दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा, उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी के पूर्व उपनिदेशक निशीथ कुमार, हेमवती नंदन बहुगुणा … - [Rishikesh: मुनिकीरेती में वार्ड सेग्रीगेशन लीग शुरू](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-ward-segregation-league-starts-in-munikireti/): ऋषिकेश। नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से वार्ड सेग्रीगेशन लीग का शुभारंभ किया गया। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में सेग्रीगेट कूड़ा देने वाले नागरिकों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा। डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सभासदों और क्षेत्रवासियों से लीग में भागीदारी की अपील की है। सोमवार को जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर चंद्रवीर पोखरियाल, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी और सभासदों ने वार्ड सेग्रीगेशन लीग का शुभारंभ किया। डीएम खंडेलवाल ने कहा कि वार्ड स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में कूड़ा पृथक्करण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम … - [लोगों के भरोसे का मंच बना डीएम का ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम](https://shikharhimalaya.com/dehradun-the-district-magistrates-jan-darshan-program-has-become-a-platform-of-trust-for-the-people/): देहरादून। मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक प्रशासन की सक्रियता से जनमानस का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य से जुड़ी कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को लिखित रूप में … - [उत्तराखंड: UCC का एक साल, रोजाना हो रहे 1400 रजिस्ट्रेशन](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-one-year-of-ucc-1400-registrations-happening-daily/): देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने से न केवल कानून में समानता और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि सरकारी प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को भी नई गति मिली है। 27 जनवरी को यूसीसी के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इस अवधि में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में आया बदलाव इसकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार किया जा रहा है। यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने और गवाहों के साथ भौतिक रूप से उपस्थित होने की बाध्यता समाप्त हो गई है। … - [Breaking: नंदादेवी राजजात स्थगित, अब 2027 में प्रस्तावित](https://shikharhimalaya.com/nanda-devi-raj-jat-pilgrimage-postponed/): Nanda Devi Rajjat : गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध हिमालीय महाकुंभ नंदादेवी राजजात 2026 को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय श्री नंदादेवी राजजात समिति की कोर कमेटी की बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया। अब यह ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक यात्रा वर्ष 2027 में आयोजित करने के लिए प्रस्तावित की गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा आगामी वसंत पंचमी को की जाएगी। रविवार को कर्णप्रयाग में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं कांसुवा के राजकुंवर डॉ. राकेश कुंवर ने की। बैठक में बीते वर्ष अक्टूबर में हुई यात्रा मार्ग अध्ययन रिपोर्ट, चमोली जिला प्रशासन के पुनर्विचार पत्र और … - [ऋषिकेश में ई-बसों का संचालन से पहले ही विरोध](https://shikharhimalaya.com/e-bus-operations-in-rishikesh-face-opposition-even-before-they-begin/): ऋषिकेश। योगनगरी में ई-बसों के संचालन से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। तिपहिया वाहन स्वामियों और चालकों ने इसे अपनी आजीविका पर हमला बताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। सरकार और प्रशासन को छह दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि ई-बसों के संचालन पर रोक नहीं लगी, तो 24 जनवरी को 6500 हजार वाहन नगर निगम परिसर में खड़े कर दिए जाएंगे। रविवार को पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड विक्रम ऑटो रिक्शा एवं ई-ऑटो रिक्शा महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि हरिद्वार से लक्ष्मण झूला तक 27 ई-बसें चलाने का निर्णय छोटे परिवहन व्यवसायियों … - [शताब्दी समारोह राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीकः धामी](https://shikharhimalaya.com/haridwar-dev-sanskriti-university-organized-the-flag-salutation-centenary-ceremony/): Haridwar News : हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘ध्वज वंदन शताब्दी समारोह’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रतिभाग किया। समारोह वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का भावपूर्ण प्रकटीकरण बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह प्रेरक ज्योति है, जिसने असंख्य लोगों को सही दिशा और जीवन दृष्टि दी। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार किसी एक संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि यह व्यक्ति, समाज … - [भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को गृह जनपद में झेलना पड़ा विरोध](https://shikharhimalaya.com/bjp-state-president-bhatt-faced-protests-in-his-home-district/): गोपेश्वर। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को अपने गृह जनपद चमोली में विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर भट्ट के काफिले को रोकने का प्रयास किया। इसबीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के शुभारंभ के लिए गोपेश्वर पहुंचे थे। स्टेडियम जाने के दौरान पीजी कालेज गेट के पास मौजूद कांग्रेस और उक्रांद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ उनका काफिला रोक दिया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को … - [20 जनवरी से ‘हृषिकेश बसंतोत्सव 2026’ का आगाज](https://shikharhimalaya.com/the-hrishikesh-basantotsav-2026-will-begin-on-january-20th/): Hrishikesh Basantotsav 2026 : ऋषिकेश। बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष में इसवर्ष भी हृषिकेश बसंतोत्सव का 20 जनवरी को झंडा चौक पर सुबह झंडारोहण के साथ ही श्रीगणेश हो जाएगा। यह छह दिवसीय उत्सव 25 जनवरी तक आयोजित होगा। पूर्व की भांति इसबार भी जहां 23 जनवरी को भरत भगवान की डोली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी, वहीं पहली बार सुप्रसिद्ध युवा गायिका मैथली ठाकुर 25 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या भक्ति संगीत की स्वर लहरियां बिखेरेंगी। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि हृषिकेश बसंतोत्सव 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई … - [Dehradun:जिले के 76 जर्जर विद्यालय भवन होंगे जमींदोज](https://shikharhimalaya.com/dehradun-76-dilapidated-school-buildings-in-the-district-will-be-demolished/): देहरादून। जनपद में वर्षों से जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाए हैं। जिसके तहत जर्जर और निष्प्रोज्य भवनों की पहचान, आकलन और ध्वस्तीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्ती के बाद महज 10 दिनों में 100 विद्यालयों के जर्जर भवनों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल गई है। लोक निर्माण विभाग को पूर्ण और आंशिक निष्प्रोज्य विद्यालय भवनों का एस्टिमेट तैयार करने को कहा गया है। इसके लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, ताकि ध्वस्तीकरण व आवश्यक सुरक्षा उपायों में विलंब न हो। जनपद में कुल 79 … - [उत्तराखंडः ‘माल्टा’ बन सकता है ग्रामीण आर्थिकी का आधार](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-malta-fruit-can-become-the-basis-of-the-rural-economy/): देहरादून। सामाजिक संस्था धाद की पहल पर ‘माल्टा का महीना’ अभियान के तहत सिट्रस आर्थिकी विकसित करने की आवश्यकता पर मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने खेती से लेकर नर्सरी, विपणन, एमएसपी, इकोटूरिज्म और ब्रांडिंग जैसे पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। दून लाइब्रेरी में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं का कहना था कि यदि नीति, विज्ञान और बाजार को एक साथ जोड़ा जाए, तो माल्टा उत्तराखंड की ग्रामीण आर्थिकी का मजबूत आधार बन सकता है। हरेला उद्यान के संयोजक पवन बिष्ट ने कहा कि तीन वर्षों से जारी माल्टा का महीना अभियान इस वर्ष निर्णायक मोड़ पर पहुंचा है। समाज के साथ-साथ … - [Uttarakhand: पर्यटन को नई ऊंचाईयां दे रहे राज्य के शेफः CM](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-the-states-chefs-are-taking-tourism-to-new-heights-cm/): Haldwani News : हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का शेफ केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उत्तराखंड की संस्कृति का संवाहक, पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर और रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। स्थानीय व्यंजन, आतिथ्य परंपरा और शेफ समुदाय उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने यह बात आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में देहरादून स्थित सीएम आवास से वर्चुअली जुड़ते हुए कही। कहा कि पर्यटन और कौशल विकास विभाग मिलकर युवाओं को पारंपरिक भोजन के क्षेत्र … - [चारधाम यात्राः मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा प्रतिबंधित](https://shikharhimalaya.com/garhwal-commissioner-reviewed-preparations-for-char-dham-yatra-2026/): • हफ्तेभर में हों टेंडर, फास्ट ट्रैक पर काम शुरू करने के निर्देश Char Dham Yatra 2026 :  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पहली समीक्षा बैठक ली। उन्होंनें यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। साथ ही इस वर्ष चारों धामों के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरा पूरी तरह प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा यात्रा से जुड़े सभी कार्यों को फास्ट ट्रैक मोड में पूरा करने को कहा। शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने यात्रा मार्गों की … - [Dehradun: डीएम बंसल से मिली प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी](https://shikharhimalaya.com/dehradun-the-new-executive-committee-of-the-press-club-met-with-dm-bansal/): देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राणा ने कार्यकारिणी के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में पत्रकारों के हितों के संरक्षण, सुरक्षा और कार्य स्थितियों के संबंध में चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी से पत्रकारिता के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और समूहों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगना आवश्यक है। ताकि पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे और वास्तविक पत्रकारों की साख प्रभावित न हो। उन्होंने डीएम को पत्रकारों की व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आश्वस्त … - [नेत्र शिविर में 95 वाहन चालकों की जांच, 80 को मिले चश्मे](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-95-vehicle-drivers-were-examined-at-the-eye-camp/): ऋषिकेश। निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में वाहन स्वामियों, चालकों और परिचालकों की आंखों की आधुनिक उपकरणों से जांच की गई। शनिवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल में उत्तराखंड परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय के विशेष सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र संस्थान की टीम ने 95 चालक और परिचालकों की आंखों का चेकअप किया। जिनमें से 80 लोगों की आंखों में दृष्टि संबंधी कमी पाई गई। उन्हें संस्थान ने निःशुल्क चश्मे प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे नेत्र शिविर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से … - [Dehradun: प्रदेश में हर्षिल की तर्ज पर स्थापित होंगे कोल्ड स्टोरेज](https://shikharhimalaya.com/dehradun-cold-storage-facilities-will-be-established-in-the-state/): देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट के उत्पादन को बढ़ाने और बागवानी को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि सेब की अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत नवीनतम और अधिक उत्पादन क्षमता वाली प्रजातियों के बागान बड़े पैमाने पर स्थापित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनपदों में किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य … - [नंदादेवी राज जात यात्रा की तैयारियां हुई तेज](https://shikharhimalaya.com/preparations-for-the-nanda-devi-raj-jat-yatra-have-intensified/): गोपेश्वर (रजपाल बिष्ट)। हिमालय की विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 जनवरी को छिमटा गांव के शिल्पकारों द्वारा निर्मित छंतोलियों को कांसूवा के राजकुंवरों को सौंपा जाएगा। 22 जनवरी को राजकुंवर छंतोलियों को लेकर राज पुरोहितों के गांव नौटी पहुंचेंगे। 23 जनवरी को नौटी गांव में छंतोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। जिसके बाद छंतोलियों को शेलेश्वर शिवालय में स्थापित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार, यहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव शंकर को नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन की सूचना दी जाती है। नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भूवन नौटियाल ने बताया … - [Rishikesh: मोतियाबिंद व रेटिना जांच शिविर आयोजित](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-cataract-and-retina-screening-camp-organized/): ऋषिकेश। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून और नेगी आई केयर की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन, आंख के पर्दे (रेटिना) की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रही। शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित नेगी आई केयर सेंटर में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के वरिष्ठ रेटिना सर्जन डॉ. अनिकेत रॉय ने रोगियों की जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, काला मोतिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिना डिटैचमेंट (रेटिना का अलग होना), यूवीआइटिस (आंखों में सूजन), रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी, नवजात शिशुओं में रेटिना जांच, दृष्टि धुंधलापन, काले धब्बे या फ्लोटर्स की जांच की गई। साथ ही … - [अपणी सरकार पोर्टल पर पौड़ी गढ़वाल अव्वल](https://shikharhimalaya.com/pauri-garhwal-tops-the-list-on-the-apni-sarkar-portal/): पौड़ी। पर्वतीय जिलों में सरकारी सेवाओं की जटिलता और सीमित पहुंच को लेकर बनी आम धारणा को पौड़ी गढ़वाल जनपद ने बदलकर रख दिया है। अपणी सरकार पोर्टल पर जिला रैंकिंग में पौड़ी गढ़वाल ने 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों के सफल निस्तारण के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सफलता जिला प्रशासन की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, सतत निगरानी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पौड़ी गढ़वाल प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों के निस्तारण वाला जिला बनकर उभरा है। स्पष्ट है कि जनपद प्रशासन ने शिकायत … - [यह दशक भारतीय खेलों का स्वर्णिम अध्यायः धामी](https://shikharhimalaya.com/roorkee-the-cm-virtually-inaugurated-the-national-para-powerlifting-championship/): रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोर यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भारत के खेल इतिहास में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। यह समय भारतीय खेलों का स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि भारत की अदम्य इच्छाशक्ति और साहस का उत्सव है, जो हर बाधा को चुनौती और हर चुनौती को अवसर में बदल देती है। कहा कि पावरलिफ्टिंग अनुशासन, धैर्य, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह खेल केवल शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि हौसले और आत्मसम्मान … - [Dehradun: धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी](https://shikharhimalaya.com/dehradun-these-proposals-were-approved-in-the-dhami-cabinet-meeting/): Uttarakhand Cabinet Meeting : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यहित से जुड़े 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में संशोधन, उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन, पर्यटन नियमावली में बदलाव, विशेष न्यायालयों के गठन सहित कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी। मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय• यूसीसी संशोधनः जनवरी 2025 से पहले विवाह करने वालों को विवाह पंजीकरण के लिए 6 माह के बजाय 1 वर्ष का समय मिलेगा। रजिस्ट्रार … - [जनहित के मामलों में मनमानी बर्दाश्त नहीं: प्रेमचंद](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-arbitrary-actions-in-matters-of-public-interest-will-not-be-tolerated-premchand/): ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित हिमालय विद्यापीठ में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताएं जताई। अग्रवाल ने मौके पर ही वन विभाग के पीसीएस अधिकारी राजीव धीमान, डीएफओ नीरज शर्मा और रेंजर धमंदा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऐसा कोई आदेश नहीं है, जिसके आधार पर वर्षों से रह रहे लोगों को डराया जाए या परेशान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से आबाद है और पूर्व में सरकार … - [Dehradun: किसानों को उपलब्ध कराएं डोर स्टेप सहायता](https://shikharhimalaya.com/the-chief-secretary-visited-the-aromatic-plants-centre-located-in-selaqui/): देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाई वेल्यू सगन्ध फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण से प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है। उन्होंने केन्द्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के किसानों को डोर स्टेप सहायता उपलब्ध कराई जाए। केन्द्र को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि यह प्रदेशभर में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर सके। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों की जलवायु व भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त एरोमैटिक फसलों का चयन … - [ऋषिकेश में शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथन](https://shikharhimalaya.com/a-brainstorming-session-on-urban-river-management-planning-was-held-in-rishikesh/): ऋषिकेश। आईएसबीटी परिसर स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित शहरी नदी प्रबंधन योजना (Urban River Management Plan–URMP) के अंतर्गत द्वितीय बहुहितधारक कार्य समूह (MSWG) की बैठक में नदी प्रबंधन पर मंथन किया गया। बैठक में आए सुझावों को नमामि गंगे परियोजना ड्राफ्ट बनाकर शासन को भेजेगी। गुरुवार को मेहयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम क्षेत्र में बहने वाली गंगा, रम्भा और चन्द्रभागा नदियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने और पर्यावरण अनुकूल शहर के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जानकारों ने अपने सुझावों को साझा किया। जिसके आधार पर … - [PM के शिलान्यास वाली योजनाओं की CS ने जानीं प्रगति](https://shikharhimalaya.com/the-chief-secretary-reviewed-the-progress-of-the-projects-whose-foundation-stone-was-laid-by-the-prime-minister/): देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। साथ ही … - [सीएम ने खटीमा को दी ₹33.36 करोड़ की सौगात](https://shikharhimalaya.com/the-chief-minister-gifted-khatima-with-projects-worth-rs-33-36-crore/): खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 09 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें जिला विकास प्राधिकरण की ओर से ₹11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व पर ₹11 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हाईटेक बस स्टैंड से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। इससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत … - [Rishikesh: खैरीकंला में लगी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की चौपाल](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-a-save-mnrega-public-meeting-was-organized-in-khairikalan/): ऋषिकेश। ग्रामसभा खैरीकलां में कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आयोजित चौपाल में महिलाओं ने योजना से जुड़ी समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी कृष्णा जयेंद्र रमोला और ग्राम प्रधान शबनम देवी ने कहा कि मनरेगा योजना निर्धन ग्रामीणों के लिए जीवन रेखा है। मगर, मौजूदा भाजपा सरकार इस योजना को खत्म कर रही है। कहा कि योजना को बचाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। मौके पर कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विजयपाल पंवार, रजनी देवी, रंजना देवी, मधु देवी, सुमन रावत, राजेश्वरी देवी, नेत्रपाल शर्मा, दीपक कुमार, सुशील खर्कवाल, मंजू देवी, हरपाल सिंह … - [ऋषिकेश में खुला अमूल का नया आउटलेट](https://shikharhimalaya.com/amuls-new-outlet-opens-in-rishikesh/): ऋषिकेश। तीर्थनगरी स्थित रेलवे रोड पर अमूल का नया आउटलेट खुल गया है। मेयर शंभू पासवान ने आउटलेट का विधिवत शुभारंभ किया। रेलवे रोड स्थित ऋषि डिपार्टमेंटल स्टोर में अमूल आउटलेट के शुभारंभ पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि इस आउटलेट से क्षेत्रवासियों को अमूल के शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण व ताजे डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। संचालक राजेन्द्रनाथ मल्होत्रा ने बताया कि आउटलेट पर दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, क्रीम, चीज़, आइसक्रीम, चॉकलेट्स सहित अमूल के सभी प्रमुख उत्पाद उपलब्ध हैं। बताया कि अमूल देशभर में अपनी गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। मौके पर … - [Rishikesh: मकर संक्रांति पर विधायक अग्रवाल ने बांटी खिचड़ी](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-mla-agarwal-distributed-khichdi-on-makar-sankranti/): ऋषिकेश। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर त्रिवेणीघाट में गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं को क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसे पर्व समाज में समरसता, सहयोग और सेवा भाव को सुदृढ़ करते हैं। मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनोज जैन, रुचि जैन, मेयर शंभू पासवान, मनोज ध्यानी, चंद्रमोहन पोखरियाल, सुमित पवार, सुमित सेठी, शिवकुमार गौतम, पूर्णिमा तयाल आदि … - [मकर सक्रांति व उत्तरायणी पर सीएम धामी का संदेश](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-cm-dhamis-message-on-makar-sankranti-and-uttarayani/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देने के साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कर्म के पथ पर अग्रसर … - [क्षेत्रीय फिल्मकारों ने उत्तराखंड की फिल्म नीति को सराहा](https://shikharhimalaya.com/dehradun-regional-filmmakers-have-praised-uttarakhands-film-policy/): देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। एसोसिएशन ने कहा है कि राज्य में प्रभावी और आकर्षक फिल्म नीति के चलते क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को लाभ मिल रहा है। मंगलवार को एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना भवन में महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने और फिल्मों को अनुदान प्रदान किए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बंशीधर तिवारी ने कहा कि … - [चंपावतः सीएम धामी ने जनता से किया सीधा संवाद](https://shikharhimalaya.com/dehradun-filmmakers-have-praised-uttarakhands-film-policy/): चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चंपावत स्थित माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। जहां आस्था केवल पूजा का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाली चेतना है। कहा कि किसी भी राज्य की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति में निहित होती है। माता रणकोची मंदिर का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त … - [Dehradun: महाराज ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियोंको दिए निर्देश](https://shikharhimalaya.com/dehradun-satpal-maharaj-listened-to-peoples-complaints/): देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून स्थित कैंप ऑफिस में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों और लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही दूरभाष पर सबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्यओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मंगलवार को सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने महाराज को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। महाराज ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर जनसमस्याओं … - [हिमालयी शृंखलाओं से गुम हुआ इसबार बर्फीला शृंगार](https://shikharhimalaya.com/this-time-the-snowy-decorations-are-missing-from-the-himalayan-hills/): मौसम में आ रहे बदलाव के चलते इस बार हिमालयी चोटियां बर्फ विहीन होकर रह गई है। इसके चलते आम लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। दरअसल शीतकाल के इस दौर में अभी तक भी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी नहीं हुई है। यहां तक की बारिश भी पूरी तरह से गायब हो चली है। इसके चलते हिमालयी पहाड़ियों पर हिमपात न होने से इस बार हिमालयी चोटियों का बर्फीला शृंगार ही गायब हो चला है। इससे आम लोग मायूस होकर रह गए हैं। गुजरे 2025 के साल में मौसम लगातार रंग दिखाता रहा। इस दौर में शुरूआत से … - [अंकिता प्रकरणः CBI जांच की संस्तुति के आधार पर उठे सवाल](https://shikharhimalaya.com/ankita-case-questions-have-been-raised-regarding-the-basis-for-recommending-a-cbi-investigation/): देहरादून। अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति के आधार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक संगठनों का आरोप है कि सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग और पत्रों को नजरअंदाज करते हुए पर्यावरणविद अनिल जोशी की एफआईआर के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता और मंशा पर संदेह पैदा होता है। संगठनों का कहना है कि यह निर्णय राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण की आशंका को और गहरा करता है। प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में मूल निवास संघर्ष समिति के संयोजक लूशून टोडरिया ने कहा कि अंकिता के माता-पिता … - [उत्तराखंडः आपदाओं से राज्य को हुआ ₹15,103 करोड़ का नुकसान](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-the-state-suffered-losses-worth-rs-15103-crore-due-to-disasters/): देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने वर्ष 2025 के दौरान राज्य में आपदाओं से हुए नुकसान के आकलन के लिए तैयार पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट (पीडीएनए) रिपोर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए ) को भेज दी है। यह रिपोर्ट सामाजिक, अवसंरचना, उत्पादक तथा क्रॉस-कटिंग क्षेत्रों में आपदाओं से हुई क्षति, हानि, पुनर्वास और पुनर्निर्माण आवश्यकताओं का विस्तृत एवं क्षेत्रवार विश्लेषण प्रस्तुत करती है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पूरे प्रदेश का समग्र पीडीएनए किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में राज्य में आपदाओं के कारण कुल ₹15,103.52 करोड़ … - [पार्थ परमार उत्तराखंड अंडर-14 क्रिकेट टीम में सलेक्ट](https://shikharhimalaya.com/dehradun-parth-parmar-has-been-selected-for-the-uttarakhand-under-14-cricket-team/): देहरादून। जनपद देहरादून के मियांवाला क्षेत्र के लिए यह गर्व का अवसर है। क्षेत्र के होनहार क्रिकेटर पार्थ परमार का चयन उत्तराखंड अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की चयन प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पार्थ को टीम में बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में जगह मिली है। चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिसंबर में हुए ट्रायल्स में हुआ चयनक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडर-14 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए थे। प्रदेश भर से … - [जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम](https://shikharhimalaya.com/dehradun-negligence-in-resolving-public-grievances-will-not-be-tolerated-dm/): देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्पष्ट किया कि शिकायत के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और सुदृढ़ हो। इस दौरान सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय … - [पौड़ीः नैनीडांडा में पर्यटन व स्वरोजगार को मिलेगा बल](https://shikharhimalaya.com/pauri-tourism-and-self-employment-will-receive-a-boost-in-nainidanda/): पौड़ी। जनपद के अति दूरस्थ नैनीडांडा विकासखंड में पर्यटन, स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने व्यापक भ्रमण कर मत्स्य पालन और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ग्राम पंचायत ओलेथ के ग्राम ब्यूरा पहुंचीं, जहां उन्होंने बायो फ्लॉक आधारित मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य उत्पादों के संग्रहण के लिए कलेक्शन सेंटर स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों के लिए मत्स्य … - [राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाएं युवाः धामी](https://shikharhimalaya.com/dehradun-cm-launched-indigenous-resolution-run-on-national-youth-day/): देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने महान विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” देश की सशक्त नींव के निर्माण में युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत … - [Breaking: अटाली के पास ट्रक खाई में गिरा, 03 घायल](https://shikharhimalaya.com/truck-falls-into-a-ditch-near-atali-3-injured/): ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के पास अटाली गंगा क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद एसडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात लगभग 21ः15 बजे पुलिस चौकी ब्यासी से एसडीआरएफ को ट्रक दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ की पोस्ट ब्यासी से अपर उपनिरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। घुप्प अंधेरे के बीच … - [युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजीः धामी](https://shikharhimalaya.com/dhami-calls-youth-power-the-nations-greatest-asset/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द जयन्ती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने स्वामी विवेकानन्द को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय दर्शन और हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया तक पहुंचाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री ने विवेकानन्द जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक और वक्ता थे। उन्होंने अपने बौद्धिक विचारों, ओजस्वी वाणी से युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनका यह संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। … - [अग्रवाल ने किया बदहाल कैनाल रोड का निरीक्षण](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-agarwal-inspected-the-dilapidated-canal-road/): Rishikesh News : ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला अंतर्गत बदहाल कैनाल रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर संबधित अधिकारियों को सड़क पर पैच वर्क कराने के साथ ही स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अग्रवाल ने बताया कि कैनाल रोड पर गड्ढों के कारण आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव परेशानी को और भी बढ़ा देता है। लिहाजा इन समस्याओं के समाधान के लिए दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करना होगा। विधायक अग्रवाल ने मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र श्रीकोटी और अपर सहायक अभियंता संजीव … - [उत्तराखंडः समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव!](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-assembly-elections-may-be-held-earlier-than-scheduled/): गोपेश्वर (रजपाल बिष्ट)। उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ के चलते समय से पहले हो सकते हैं। इसके चलते ही भाजपा लगातार चुनावी तैयारियों में जुट कर इलेक्शन मोड में आ गई है। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव अगले साल 2027 में होने हैं। यानि सरकार का गठन 2027 मार्च माह में हो जाना है। मार्च सरकार गठन के लिए चुनाव को लेकर हरिद्वार कुंभ का पेंच फंस गया है। वर्ष 2027 में ही अर्द्धकुंभ होने जा रहा है। आगामी 2027 में मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को अर्द्धकुंभ का पहला स्नान होगा। इसके … - [Rishikesh: भोगपुर में निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-nirankari-mission-organized-blood-donation-camp-in-bhogpur/): ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से भोगपुर स्थित सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 126 अनुयायियों ने रक्तदान किया। वहीं संत्संग में श्रद्धालुओं को सतगुरु का संदेश दिया गया। रविवार को शिविर का शुभारंभ मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह जी ने किया। शिविर में सेवादल और साध संगत के स्वयंसेवक सुबह से ही कतारों में लग गए थे। जिसके बाद दून अस्पताल की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। डॉ. अंजुम निशान ने बताया कि शिविर में कुल 165 पंजीकरण हुए, जिनमें से जांच के उपरांत … - [Rishikesh: कांग्रेसजनों ने मनरेगा बचाने को रखा सांकेतिक उपवास](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-congress-workers-held-a-symbolic-fast-to-save-mnrega/): ऋषिकेश। कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत छिद्दरवाला में सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रधान गोकुल रमोला ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित वह योजना है। यह केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इसे लगातार कमजोर कर रही है। कहा कि देश रोजगार बढ़ाने की आवश्यकता है, न कि योजनाओं को खत्म करने की। ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बेंदवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा ने कहा कि महात्मा … - [खांखरा पहुंची कालीमठ की मां कालीमाई की पदयात्रा](https://shikharhimalaya.com/the-pilgrimage-of-mother-kalimai-from-kalimath-has-reached-khankhra/): श्रीनगर (गढ़वाल)। सिद्धपीठ कालीमठ की काली माई की डोली शनिवार को देवप्रयाग संगम स्नान के लिए चल रही पदयात्रा के तहत खांखरा पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने देवडोली की भव्य अर्घ्य समर्पण कर मनौतियां मांगी। देवी ने श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया। डोली रविवार को श्रीनगर पहुंचेगी। भगवती कालीमाई कालीमठ वाली की ऐतिहासिक देवरा पद यात्रा सात दिसम्बर 2025 से शुरू हुई थी। यात्रा मार्ग में आने वाले गांवों, कस्बों, शहरों में श्रद्धालु परंपरागत अर्घ्य, वाद्य ध्वनि और भक्तिगीतों के साथ यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, ऊखीमठ के मार्गदर्शन में कालीमाई पंचगांई समिति, कालीमठ द्वारा आयोजित … - [भराड़ीसैण में ही संचालित होगा इस बार बजट सत्र](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-this-year-the-budget-session-will-be-held-in-bhararisain/): गोपेश्वर (रजपाल बिष्ट)। उत्तराखंड विधान सभा का बजट सत्र इस बार भराड़ीसैण में ही होगा। इस बात के पुख्ता संकेत मिल रहे है कि सत्र के आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया जाने लगा है। देहरादून में हुए पिछले दो बजट सत्रदरअसल वर्ष 2024 तथा 2025 में उत्तराखंड विधान सभा का बजट सत्र देहरादून में ही आयोजित होता रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में मानसून सत्र इन दो वर्षों में भराड़ीसैण में ही आयोजित होते रहे हैं। इस बार तो बजट सत्र भराड़ीसैण में ही आयोजित होगा। नंदा राजजात यात्रा बनी मुख्य कारणकहा जा रहा … - [उत्तराखंड में अब घर बैठे मिलेगा राजस्व सेवाओं का लाभ](https://shikharhimalaya.com/dehradun-cm-launched-6-web-portals-of-the-revenue-department/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व विभाग से संबंधित 6 वेब पोर्टलों का शुभारंभ किया। इनमें ई-भूलेख (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन और ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल शामिल हैं। इन डिजिटल पहलों से आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुलभ रूप में उपलब्ध होंगी। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी बनाया जा रहा है। इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने … - [उत्तराखंड वर्षभर बना रहेगा पर्यटकों की पहली पसंदः महाराज](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-will-remain-the-top-choice-for-tourists-throughout-the-year-maharaj/): देहरादून/दिल्ली। देश में पहली बार उत्तराखंड राज्य ने अपने पर्यटन सामर्थ्य को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में पेश करते हुए पैन-इंडिया एकीकृत रोड शो अभियान की शुरुआत की है। इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ शनिवार को दिल्ली स्थित एक होटल में उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “द ललित पैन-इंडिया रोड शो” के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के ट्रैवल ट्रेड और पर्यटन उद्योग को उत्तराखंड के एडवेंचर, विंटर, वेलनेस, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों से जोड़ना … - [संस्कृति, खेल व विकास योजनाओं से मजबूत होगा उत्तराखंडः धामी](https://shikharhimalaya.com/tehri-cm-dhami-participated-in-the-sports-and-cultural-festival/): टिहरी (गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम में सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूसीसी के तहत पंजीकृत नागरिकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने का कार्य करते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान चल रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, … - [Rishikesh: नगर निगम के अभियान में 2.5 टन कूड़ा एकत्र](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-2-5-tons-waste-collected-in-the-municipal-corporations-campaign/): ऋषिकेश। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर करीब ढाई टन कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान आसपास के लोगां को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को अभियान के अंतर्गत गुमानीवाला, आईडीपीएल गोल चक्कर, देहरादून रोड, आईएसबीटी रोड, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ, शान्तिनगर, बाल्मिकी नगर, एम्स रोड, लक्ष्मणझूला रोड, चन्द्रेश्वर नगर, मेन बाजार, मायाकुंड, पुराना रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, गीतानगर, बापूग्राम आदि में विशेष सफाई कराई गई। इस दौरान नगर निगम द्वारा आमजन से कूड़े का पृथक्करण करने, गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग कर नीले और हरे डस्टबिन का उपयोग करने और कूड़ा … - [कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी न्याय की लड़ाईः हरीश रावत](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-congress-organizes-march-demanding-justice-for-ankita-bhandari/): ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय तब तक अधुरा है, जब तक कथित वीआईपी पर सीधा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में रेलवे रोड से गांधी स्तंम्भ त्रिवेणीघाट तक ’अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा’ निकाली। रावत ने भाजपा सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में जांच से भागने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना प्रदेश की अस्मिता का सवाल है। जब तक असली गुनहगार सलाखों के पीछे नहीं जाते, तब तक … - [Breaking: अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच को मंजूरी](https://shikharhimalaya.com/dehradun-cbi-investigation-approved-in-ankita-bhandari-case/): Ankita Bhandari Case : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता की अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा। कहा कि बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई अत्यंत दुखद व हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मामले … - [‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना सुशासन का सशक्त मॉडल](https://shikharhimalaya.com/uttarakhand-the-slogan-government-for-the-people-at-the-doorstep-of-every-citizen-has-become-a-powerful-model-of-good-governance/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और प्रभावी जनसेवा की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरा है। 17 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान के मात्र 23 दिनों में राज्य के सभी 13 जनपदों में 300 से अधिक जनसेवा शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच … - [गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब में हेल्थ कैंप के लिए 1728 रजिस्ट्रेशन](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-1728-registrations-for-the-health-camp-at-gurdwara-hemkunt-sahib/): ऋषिकेश। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट 14 वर्षों से जारी सेवा परंपरा के तहत इसवर्ष भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है। रविवार, 11 जनवरी को प्रस्तावित शिविर के लिए पंजीकरण के आखिरी दिन तक 1728 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि वार्षिक स्वास्थ्य शिविर का मकसद समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बताया कि शिविर में देश के 62 प्रतिष्ठित डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। जो कि कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, ई.एन.टी., स्किन और … - [आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सरकार का फोकसः धामी](https://shikharhimalaya.com/dehradun-governments-focus-is-on-disaster-risk-reduction-dhami/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को एक प्रमुख राष्ट्रीय एजेंडा के रूप में अपनाया गया है। उन्हीं के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और अर्ली वार्निंग सिस्टम को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। कहा कि उत्तराखंड जैसे … - [देहरादूनः संघर्षों के बीच बेटियों के सपनों को मिलेंगे पंख](https://shikharhimalaya.com/dehradun-dm-savin-bansal-provided-financial-assistance-for-the-education-of-promising-girls/): Dehradun News : देहरादून। विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में जिला प्रशासन एक सशक्त संबल बनकर उभरा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन उन परिवारों के साथ खड़ा है, जिनमें सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों के सपनों में उड़ान भरने का जज़्बा मौजूद है। जिला प्रशासन ने अपने इन्हीं प्रयासों के तहत प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ के अंतर्गत जीविका अंथवाल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) व नंदिनी राजपूत (कक्षा 11) की शिक्षा को नया जीवन देते हुए सीएसआर फंड से दोनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक … - [अधिकारी समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता पर दें ध्यान](https://shikharhimalaya.com/cm-dhami-reviewed-the-development-works-in-dehradun-district/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सभी निर्माण कार्य समन्वय से तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। कहा कि सड़क निर्माण के दौरान बिजली, पानी, गैस और भूमिगत लाइनों से संबंधित कार्यों की पूर्व योजना बनाकर ही अनुमति दी जाए, ताकि बार-बार खुदाई से जनता को असुविधा न हो। गुरुवार को वन मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि वर्षभर में प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची तैयार कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही आंतरिक … - [Aiims: सफल ओपन हार्ट सर्जरी से मरीज को मिली नई जिंदगी](https://shikharhimalaya.com/aiims-successful-open-heart-surgery-gives-patient-a-new-lease-on-life/): ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कार्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 65 वर्षीय व्यक्ति का जीवन बचाने में सफलता पायी है। मरीज के हृदय के वॉल्व में लीकेज के कारण पम्पिंग क्षमता मात्र 20 प्रतिशत रह गयी थी। मरीज वॉल्व खराब होने के चलते ओपन हार्ट सर्जरी कराने की स्थिति में भी नहीं था। ऐसे में चिकित्सकों ने अत्याधुनिक और न्यूनतम इनवेसिव तकनीक ’ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (TEER) से रोगी का उपचार किया। रोगी अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। चिकित्सकों ने हृदय रोग के इलाज की यह प्रक्रिया 30 दिसम्बर को संपन्न की। रोगी … - [Dehradun: बेसहारा पशुओं को लेकर उठाएं ठोस कदमः मुख्य सचिव](https://shikharhimalaya.com/dehradun-take-concrete-steps-regarding-stray-animals-chief-secretary/): देहरादून। हाईकोर्ट के बेसहारा पशुओं के बारे दिए गए निर्देशों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बेसहारा पशुओं की समस्या पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोर्ट के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बेसहारा कुत्तों और गोवंश को हटाने के लिए न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर … - [Rishikesh: स्वास्थ्य शिविर के लिए अब तक 1314 पंजीकरण](https://shikharhimalaya.com/rishikesh-so-far-1314-registrations-have-been-received-for-the-health-camp/): ऋषिकेश। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष भी निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 11 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 06 जनवरी से प्रारंभ की गई थी। मात्र तीन दिनों में ही 1314 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण के तीसरे दिन 473 मरीजों ने शिविर में उपचार के लिए नाम दर्ज कराया है। शिविर में विभिन्न रोगों … - [देहरादून: डीएम ने ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी](https://shikharhimalaya.com/dehradundm-expressed-displeasure-over-the-delay-in-green-building-construction/): देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जून महीने तक परियोजना को पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज ही संशोधित पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान और लेबर प्लान पेश करें। कहा कि नए पर्ट चार्ट के अनुरूप सामग्री और श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए डबल शिफ्ट में कार्य कराया … - [Munikireti: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 08 दुकानों का चालान](https://shikharhimalaya.com/munikireti-strict-action-against-single-use-plastics/): ऋषिकेश। नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर टीम ने आठ दुकानों के चालान काटे। जिनसे 2000 रुपये का राजस्व वसूला गया। बुधवार को मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम ने कैलाश गेट, शीशमझाड़ी, ढालवाला, चौदहबीघा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 30 से अधिक दुकानों की जांच की। इस दौरान 08 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग और बिक्री किया जाना पाया गया। सती ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगरपालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान … - [सीएम धामी ने लिया माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद](https://shikharhimalaya.com/dehradun-cm-dhami-tasted-the-sourness-of-malta-and-lemon/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी स्टेडियम सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कृषकों से संवाद किया और माल्टा व नींबू की खटाई का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की है। इस मिशन के माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों … - [Pauri: राहु मंदिर को मिलेगा नया और भव्य स्वरूप](https://shikharhimalaya.com/pauri-the-rahu-temple-will-get-a-new-and-grand-look/): पौड़ी। राहु मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को राहु मंदिर परिसर में निर्माण व विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। साथ ही सभी कार्यों को तय समय-सीमा और गुणवत्ता से पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व निरीक्षण के पश्चात मंदिर के समग्र जीर्णोद्धार व विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई गई थी, जिसे … - [हिमालय में नई सुरक्षा चुनौतियां, सतर्कता जरूरीः गुरमीत सिंह](https://shikharhimalaya.com/new-security-challenges-are-emerging-in-the-himalayas-vigilance-is-necessary-gurmeet-singh/): देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हिमालय केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक जीवंत और संवेदनशील रणनीतिक प्रणाली है, जहां भू-आकृति, आधारभूत संरचना, जनसंख्या, शासन और सैन्य क्षमताएं निरंतर परस्पर क्रिया में रहती हैं। यह बात उन्होंने क्लेमेंटटाउन में फोर्टिफाइंग द हिमालयाजः ए प्रोएक्टिव मिलिट्री-सिविल-सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटजी इन द मिडिल सेक्टर विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही। राज्यपाल ने कहा कि यद्यपि भारत-चीन सीमा का मध्य सेक्टर परंपरागत रूप से अपेक्षाकृत शांत माना जाता रहा है, लेकिन वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियां सतत सतर्कता और पूर्व तैयारी की मांग करती हैं। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में … ## Pages - [Donate](https://shikharhimalaya.com/donate/) - [Contact Us](https://shikharhimalaya.com/contact-us/): Shikhar Himalaya News Portal Dhanesh Kothari Mobile: 9412995168 Email: shikharhimalay@gmail.com Adress: Hat Road, Satyanarayan Mandir, Shyampur, Dehradun, Uttarakhand 249204   - [Home](https://shikharhimalaya.com/) - [Our Team](https://shikharhimalaya.com/our-team/):   Dhanesh Kothari, Editor Mob : 9634580301 | Email: shikharhimalay@gmail.com - [Sample Page](https://shikharhimalaya.com/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, … [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)